गांधी जयंती पर जंतर-मंतर बना अखाड़ा, आतिशी और संजय सिंह समेत 500 नेता हिरासत में
Oct 02, 2026, 16:04 IST
1 / 8
विपक्ष का सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलानImage credit : Sootr Assets
इस मुद्दे को लेकर INDIA ब्लॉक ने दो से आठ अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालने और छह अक्टूबर को चुनाव आयोग दफ्तर का घेराव करने की योजना बनाई है।
2 / 8
गांधी जयंती के दिन प्रदर्शनImage credit : Sootr Assets
चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया के विरोध में गांधी जयंती के दिन दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर मुंबई तक भारी प्रदर्शन देखा गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के आमने-सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
3 / 8
सुरक्षा के कड़े इंतजामImage credit : Sootr Assets
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं थी। कमिश्नर अनुराग कुमार ने खुद मौके का मुआयना किया।
4 / 8
12 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंदImage credit : Sootr Assets
सुरक्षा के मद्देनजर बाराखंभा रोड समेत जंतर-मंतर के आसपास के 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं।
5 / 8
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगImage credit : Sootr Assets
प्रदर्शन कर रहे AISA, SFI और छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि छात्र संगठनों और विपक्ष का आरोप है कि SIR प्रक्रिया में मतदाता सूची से गड़बड़ी कर नाम काटे गए हैं।
6 / 8
मुंबई में भी CJP का भारी प्रदर्शनImage credit : Sootr Assets
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुंबई के शिवाजी पार्क से अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम तैनात किए गए हैं।
7 / 8
गांधी जयंती पर जंतर-मंतर बना अखाड़ा, आतिशी और संजय सिंह समेत 500 नेता हिरासत मेंगांधी जयंती पर SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर से मुंबई तक भारी प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आतिशी और संजय सिंह समेत 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।
8 / 8
दिग्गज नेता और कार्यकर्ता हिरासत मेंImage credit : Sootr Assets
दिल्ली पुलिस ने आतिशी, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज समेत करीब 500 से 700 प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर और अशोका रोड से हिरासत में लिया है।