भारतीयों से ज्यादा क्यों जीते हैं जापानी? इन आदतों के बदलाव से आपकी भी बढ़ सकती है 15 साल उम्र

Aman Vaishnav | Published:
1 / 7
लंबी उम्र का राज
Aman vaishnav (9)
Image credit : Aman Vaishnav
Why Japanese live longer than Indians: भारत और जापान दोनों ही अपनी संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक बड़ी सच्चाई यह है कि जापानी लोग भारतीयों से करीब 13 से 15 साल ज्यादा जीते हैं। आइए जानते हैं उनकी लंबी उम्र का राज।
2 / 7
जापानी डाइट प्लान
Aman vaishnav (11)
Image credit : Aman Vaishnav
जापानी लोगों की लंबी उम्र का राज क्या है: उनकी डाइट में मछली, हरी सब्जियां और दही जैसी चीजें होती हैं। (मिनरल और प्रोटीन) भारत में आजकल लोग पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स और अनहेल्दी डाइट ज्यादा लेते हैं।
3 / 7
80% पेट भरने की ट्रिक
Aman vaishnav (12)
Image credit : Aman Vaishnav
जापानी लोग "हारा हाची बू" यानी पेट को सिर्फ 80% ही भरते हैं। (सेहतमंद डाइट ) जिससे वे ओवरईटिंग से बचते हैं। भारत में अब लोग भाग-दौड़ के चलते धीरे खाने और सही मात्रा पर ध्यान नहीं देते।
4 / 7
जापानी कुकिंग का राज
Aman vaishnav (10)
Image credit : Aman Vaishnav
जापानी लोग खाना बनाने के लिए पानी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। जिससे खाने के पोषण खराब नहीं होते और खाना हल्का रहता है। भारत में ज्यादातर तला-भुना और तेल वाला खाना खाया जाता है।
5 / 7
जल्दी खाना, अच्छी नींद
Aman vaishnav (14)
Image credit : Aman Vaishnav
जापान में रात का खाना जल्दी और हल्का खाया जाता है, जिससे पाचन सही रहता है और नींद अच्छी आती है। भारत में लोग देर रात को भारी खाना खाते हैं, जिससे पाचन खराब होता है और नींद पूरी नहीं होती।
6 / 7
दिल की सेहत का राज
Aman vaishnav (15)
Image credit : Aman Vaishnav
उनकी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और अच्छे बैक्टीरिया वाले फूड्स भरपूर होते हैं, जो दिल और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। हमारा तला-भुना खाना लंबे समय में दिल पर बुरा असर डालता है।
7 / 7
रोजाना कसरत जरूरी
Aman vaishnav (13)
Image credit : Aman Vaishnav
पैदल चलना और साइकिल चलाना उनकी रोज की आदत है, इसलिए उम्र बढ़ने पर भी उनका शरीर मजबूत रहता है। भारत में ज्यादातर लोग उतनी कसरत नहीं करते, जितनी सेहत के लिए जरूरी है।