ऐश्वर्या राय की इस फिल्म की अनसीन फोटोज करण ने कर दी शेयर
Dolly patil | May 11, 2024, 17:49 IST
1 / 5
अनसीन फोटोजImage credit : Dolly patil
करण जौहर ( Karan Johar ) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ), ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट के साथ करण जौहर ने भावुक करने वाला पोस्ट भी लिखा है।
2 / 5
करण जौहर ने कि अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की तारीफImage credit : Dolly patil
करण ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा एक म्यूचुअल फ्रेंडशिप और रिस्पेक्ट रखते हैं। अनुष्का सच्चे दिल की है और उसी तरह स्क्रीन पर आती हैं। वहीं करण ने आगे कहा मैं हमेशा ऐश्वर्या को डायरेक्ट करना चाहता था और उन्होंने सबा को बहुत इज्जत दी. मैं उनका हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।
3 / 5
करण जौहर ने लिखाImage credit : Dolly patil
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण ने इस पोस्ट के साथ लिखा कि ऐ दिल है मुश्किल मेरे लिए हमेशा पर्सनल रहेगी। इसमें मेरी पूरी जिंदगी के सबक हैं कि प्यार में पड़ना, एक तरफा प्यार से निपटना और हम कितने लचीले हो सकते हैं, जब दिल टूटना आखिरी लगता है।
4 / 5
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहरImage credit : Dolly patil
करण जौहर ( Karan Johar ) अक्सर अपनी फिल्मों की BTS और अनसीन फोटोज शेयर करते रहते हैं। वहीं एक बार फिर करण जौहर ( Karan Johar ) ने रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) और ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan ) के साथ आई मूवी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं।
5 / 5
ऐ दिल है मुश्किलImage credit : Dolly patil
करण जौहर ने इस पोस्ट में आगे लिखा- ‘ऐ दिल है मुश्किल मेरे सबसे बेहतरीन एक्सपीरियंस में रहा है। मुझे रणबीर की प्रक्रिया को जानने और समझने का मौका मिला और मैं इसका गहरा सम्मान करता हूं।