वर्ल्ड कप विजेता क्रांती गौड़ का भोपाल में हुआ सम्मान, CM मोहन यादव ने किए तीन बड़े वादे
Aman Vaishnav | Nov 08, 2025, 11:48 IST
1 / 7
क्रांति गौड़Image credit : Aman Vaishnav
क्रांति गौड़ भोपाल सम्मान: अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनकर छतरपुर की क्रांति गौड़ ने पूरे मध्य प्रदेश और भारत का नाम ऊंचा किया।
2 / 7
छतरपुर में बनेगा स्टेडियमImage credit : Aman Vaishnav
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छतरपुर के युवाओं को बढ़िया ट्रेनिंग मिल सके इसके लिए जल्द ही एक शानदार क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा।
3 / 7
मोहन यादव ने किया सम्मानImage credit : Aman Vaishnav
क्रांति गौड़ छतरपुर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम हाउस में क्रांति गौड़ को सम्मानित किया और युवा खिलाड़ियों से उनकी बातचीत भी करवाई।
4 / 7
क्रांति के पिता की नौकरीImage credit : Aman Vaishnav
CM मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि क्रांति के पिता की जो नौकरी रुकी हुई है उसे नियमों के हिसाब से वापस दिलवाने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
5 / 7
1 करोड़ का बड़ा इनामImage credit : Aman Vaishnav
Kranti Gaud award: मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्रांति गौड़ को 15 नवंबर को जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम में ₹1 करोड़ का इनाम देंगे।
6 / 7
नरेंद्र मोदी से हुई प्रभावितImage credit : Aman Vaishnav
क्रांति गौड़ की कहानी: क्रांति गौड़ ने बताया कि जब वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं तो उन्होंने 'आज में जीने' का मंत्र दिया। यह बात उन्हें बहुत अच्छी लगी और अब वह भी पिछली बातों या आगे की चिंता नहीं करतीं।
7 / 7
गरीबी से वर्ल्ड चैंपियन तकImage credit : Aman Vaishnav
क्रांति ने बताया कि पहले उनके घर में इतनी गरीबी थी कि दो टाइम का खाना भी मुश्किल से मिलता था। (CM डॉ. मोहन यादव) पर आज वर्ल्ड चैंपियन बनकर उन्हें खुद पर बहुत गर्व है।