मध्यप्रदेश में भगवान गणेश के ऐसे मंदिर हैं, जहां विदेशी भी दर्शन करने आते हैं...

Ravi Singh | Sept 06, 2024, 23:49 IST
1 / 6
कल्कि गणेश मंदिर
म
Image credit : Ravi Singh
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित कल्कि गणेश मंदिर राज्य के सबसे चमत्कारी और पवित्र स्थलों से एक माना जाता है। कहा जाता है कि यहां भगवान गणेश कल्कि के रूप में विराजमान है। कल्कि गणेश मंदिर के बारे में कहा जाता है यह एक मंदिर है, जहां भगवान गणेश चूहा की सवारी नहीं, बल्कि घोड़े पर सवार है। इस चमत्कारी का दर्शन करने हर डॉन हजारों भक्त पहुंचते हैं।
2 / 6
ग्वालियर के अर्जी वाले गणेश
्
Image credit : Ravi Singh
ग्वालियर में स्थित भगवान गणेश का मंदिर काफी प्रसिद्ध है, जिन्हें अर्जी वाले गणेश जी के नाम से जाना जाता है। साथ ही भक्त की हर मन्नत पूरी होती है। यही करण है कि भक्‍त भगवान गणेश के प्रति अटूट श्रद्धा रखते हैं, गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के आते हैं।
3 / 6
इंदौर का खजराना गणेश मंदिर
म
Image credit : Ravi Singh
इंदौर में स्थित खजराना गणेश मंदिर का निर्माण कार्य होलकर वंश की महारानी अहिल्याबाई ने करवाया था। इस मंदिर की लीला भक्‍तों में काफी मशहूर है। मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालु यहां मंदिर की तीन परिक्रमा लगाते हैं साथ ही दीवार पर धागा बांधते हैं।
4 / 6
शिवपुरी का पोहरी गणेश मंदिर
्ि
Image credit : Ravi Singh
शिवपुरी जिले के पोहरी किले में बना प्राचीन गणेश मंदिर काफी मशहूर है। इस का निर्माण कार्य 200 साल पहले हुआ था। कहा जाता है कि जो भी भक्‍त इस मंदिर में नारियल रखकर मनोकामना मांगते हैं गणेश जी उसे पूरा कर देते हैं।
5 / 6
सीहोर का चिंतामन गणेश मंदिर
ं
Image credit : Ravi Singh
सीहोर में स्थित चिंतामन गणेश मंदिर की कहनी बड़ी दिलचस्‍प है। कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना विक्रमादित्य ने कराई थी। साथ ही यहां विराजमान मूर्ति स्वयं गणपति ने उन्‍हे दी थी। इस मंदिर में भक्तों की सभी मन्‍नतें पूरी होती हैं।
6 / 6
उज्जैन चिंतामन गणेश मंदिर
ि
Image credit : Ravi Singh
चिंतामन गणेश प्रतिमा के दर्शन करने से भगवान गणेश अपने भक्तों को सभी चिंताओं से दूर रखते हैं, भगवान गणेश की इच्छामन प्रतिमा का दर्शन करने से भगवान गणेश अपने भक्तों की सभी कामनाएं पूर्ण करते हैं।