ऊंची पहाड़ी पर बना पचमढ़ी का रहस्यमय नागद्वार मंदिर, जो साल में सिर्फ 10 दिन खुलता है
Aman Vaishnav | Dec 01, 2025, 15:51 IST
1 / 7
संतान प्राप्ति का वरदानImage credit : Aman Vaishnav
MP Tourism Board: यह मंदिर संतान प्राप्ति के लिए प्रसिद्ध है। दूर-दूर से भक्त इस मंदिर में मन्न्त मांगने आते है।
2 / 7
नागलोक का द्वारImage credit : Aman Vaishnav
माना जाता है कि यह गुफा सीधा नागलोक का द्वार है, जिससे गुजरकर भक्त नाग देवता के दर्शन करते हैं।
3 / 7
तुलना और महत्वImage credit : Aman Vaishnav
इस कठिन यात्रा की तुलना बाबा अमरनाथ यात्रा से की जाती है, जो इसके धार्मिक महत्व को और बढ़ाती है।
4 / 7
पहाड़ों में छिपा मंदिरImage credit : Aman Vaishnav
पचमढ़ी का नागद्वार मंदिर: यह मंदिर मध्य प्रदेश के pachmari में है, जो सतपुड़ा की घनी पहाड़ियों के बीच एक गुफा के अंदर छिपा हुआ है।
5 / 7
7 ऊंची पहाड़ियांImage credit : Aman Vaishnav
भक्तों को मंदिर पहुंचने के लिए 7 ऊंची पहाड़ियां चढ़नी पड़ती हैं और 12-13 किलोमीटर के जंगल की यात्रा करनी पड़ती है।
6 / 7
कालसर्प दोष निवारणImage credit : Aman Vaishnav
भक्तों का मानना है कि इस मंदिर के दर्शन करने से उनका कालसर्प दोष हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।
7 / 7
साल भर का इंतजारImage credit : Aman Vaishnav
इस मंदिर का सबसे बड़ा रहस्य यह है कि यह पूरे साल में सिर्फ 10 दिनों के लिए ही खुलता है, वह भी केवल नाग पंचमी के आस-पास।