मध्य प्रदेश के ऐसे 8 म्यूजियम, जहां आज भी हजारों साल पुराने इतिहास का अनुभव होता है

Aman Vaishnav | Nov 04, 2025, 16:22 IST
1 / 8
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल
Aman vaishnav (1)
Image credit : Aman Vaishnav
MP ke famous museum: भोपाल में बना इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय बाकी म्यूजियम से एकदम अलग है। यहां पूरे भारत के आदिवासियों के असली घर और उनकी पूरी जीवनशैली को हूबहू दिखाया गया है।
2 / 8
गुजरी महल संग्रहालय
Aman vaishnav (8)
Image credit : Aman Vaishnav
ग्वालियर का यह म्यूजियम मानसिंह और उनकी रानी मृगनयनी की प्रेम कहानी से जुड़ा है। यह जगह खासकर अपनी बहुत पुरानी और सबसे खास 'शालभंजिका' की मूर्ति के लिए मशहूर है।
3 / 8
सांची पुरातत्व संग्रहालय
Aman vaishnav (4)
Image credit : Aman Vaishnav
यह म्यूजियम सांची के बड़े स्तूप के पास ही है। यहां आपको खुदाई में मिली पुरानी और असली चीजें देखने को मिलेंगी। (मध्य प्रदेश में कितने म्यूजियम है) सबसे खास बात आप यहां अशोक स्तंभ के मशहूर चार शेर वाले हिस्से को भी देख सकते हैं।
4 / 8
केंद्रीय संग्रहालय
Aman vaishnav (6)
Image credit : Aman Vaishnav
इंदौर का यह म्यूजियम उन लोगों के लिए टाइम मशीन जैसा है जो बहुत पुराने समय में झांकना चाहते हैं। यहां हजारों साल पुराने औजार और पत्थर की मूर्तियां भरी पड़ी हैं।
5 / 8
महाराजा छत्रसाल संग्रहालय
Aman vaishnav (7)
Image credit : Aman Vaishnav
धुबेला में मौजूद यह म्यूजियम बुंदेलखंड के महान राजा छत्रसाल की पूरी कहानी सुनाता है। यहां आपको छत्रसाल की वीरगाथाओं से जुड़ी पुरानी तलवारें, उनके जमाने के हथियार और कपड़े देखने को मिलेंगे।
6 / 8
जनजातीय संग्रहालय
Aman vaishnav (5)
Image credit : Aman Vaishnav
भोपाल का यह म्यूजियम आदिवासियों की अपनी दुनिया जैसा है, (भोपाल स्टेट म्यूजियम ) जहां मध्य प्रदेश की अलग-अलग जातियों की शानदार और रंग-बिरंगी कला देखने को मिलती है।
7 / 8
जयविलास पैलेस म्यूजियम
Aman vaishnav (2)
Image credit : Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश के फेमस म्यूजियम: ग्वालियर का जय विलास महल सिंधिया राजाओं की बहुत बड़ी कोठी है। यहां की सारी चीजें यूरोपीय स्टाइल की हैं, खासकर वो जबरदस्त हॉल जहां चांदी की ट्रेन डाइनिंग टेबल पर खाना परोसती थी।
8 / 8
राज्य पुरातत्व संग्रहालय
Aman vaishnav (3)
Image credit : Aman Vaishnav
भोपाल का यह सरकारी म्यूजियम, यानी राज्य पुरातत्व संग्रहालय, पुराने जमाने के खजानों से भरा है। (Bhopal State Museum) यहां 3 हजार साल पुरानी मूर्तियां हथियार और ऐसे अनमोल सामान रखे हैं।