Budget 2026: 2019 से 2026 तक, देखें निर्मला सीतारमण की साड़ियों का खास सफर
Kaushiki | Feb 01, 2026, 14:00 IST
1 / 10
2023 (पांचवां बजट)Image credit : Kaushiki
निर्मला सीतारमण ने 2023 में लाल और काले रंग की सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। इस पर रथ, मोर और कमल के डिजाइन थे। ये साड़ी भारतीय वास्तुकला की विरासत का प्रतीक थी।
2 / 10
2022 (चौथा बजट)Image credit : Kaushiki
निर्मला सीतारमण ने 2022 में ओडिशा की बोमकाई साड़ी में नजर आईं। इसका भूरा रंग और मरून-सफेद बॉर्डर था। ये चुनाव शिल्पकारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए था।
3 / 10
2025 (आठवां बजट)Image credit : Kaushiki
निर्मला सीतारमण ने 2025 में बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी साड़ी में नजर आईं। इस पर मिथिला की पहचान उकेरी गई थी। इसमें मछली, पानी, कमल, पान और मखाने जैसे पारंपरिक डिजाइनों का उपयोग किया गया था।
4 / 10
2024 (छठा बजट - अंतरिम)Image credit : Kaushiki
निर्मला सीतारमण ने फरवरी 2024 अंतरिम बजट में पश्चिम बंगाल की कांथा साड़ी पहनी थी। इसके जरिए बंगाली शिल्पकारों के बेहतरीन कौशल को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया गया।
5 / 10
2021 (तीसरा बजट)Image credit : Kaushiki
निर्मला सीतारमण ने 2021 में तमिलनाडु की पोचमपल्ली साड़ी चुनी। ये लाल और ऑफ-व्हाइट रंग के मेल से बनी थी। ये रंग विकास और प्रगति को दर्शाता है।
6 / 10
साल दर साल साड़ियों का संगमImage credit : Kaushiki
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 से 2025 तक हर बजट में भारत की अलग-अलग राज्यों की ट्रेडिशनल साड़ियों के जरिए देश की कल्चरल हेरिटेज और क्राफ्ट्समेन के स्किल को डिस्प्ले किया है। आइए देखते हैं साल 2019 से अब तक उनके द्वारा पहने गए 9 खास साड़ियों का सफर और उनके पीछे छिपा संदेश।
7 / 10
बजट 2026-27Image credit : Kaushiki
union budget 2026: आज 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 9वां बजट पेश करने जा रही हैं। ये बजट न केवल देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा दिन है, बल्कि निर्मला जी के कार्यकाल का एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर भी साबित होगा।
8 / 10
2026 (नौवां बजट)Image credit : Kaushiki
निर्मला सीतारमण ने आज (2026) तमिलनाडु की हाथ से बुनी मैजेंटा कटुअम कांजीवरम सिल्क साड़ी में नजर आएंगी। इसमें हल्के सुनहरे भूरे चेक (कटुअम) और कॉफी ब्राउन बॉर्डर पर धागे का बारीक काम है।
9 / 10
2019 (पहला बजट)Image credit : Kaushiki
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी। इसका रंग गुलाबी और बॉर्डर सुनहरा था। गुलाबी रंग को स्थिरता और गंभीरता का प्रतीक माना जाता है।
10 / 10
2024 (सातवां बजट - जून)Image credit : Kaushiki
निर्मला सीतारमण ने 2024 जून में फिर से आंध्र प्रदेश की मंगलगिरी साड़ी चुनी जो ऑफ-व्हाइट और मैजेंटा बॉर्डर वाली थी। ये साड़ी अपनी सादगी के लिए काफी मशहूर हुई।