पापा कहते हैं... सुनते ही भावुक हुए आमिर खान

Amresh Kushwaha | Apr 23, 2024, 18:34 IST
1 / 6
'श्रीकांत' 10 मई 2024 को होगी रिलीज
'श्रीकांत' 10 मई 2024 को होगी रिलीज
Image credit : Amresh Kushwaha
ब्लाइंड बैंड के सदस्यों ने 'पापा कहते हैं' की शानदार प्रस्तुति दी। ये गाना फिल्म 'श्रीकांत' में भी नजर आएगा। राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' 10 मई 2024 को रिलीज हो रही है।
2 / 6
पुराना नाता है आमिर खान का इस गाने से
पुराना नाता है आमिर खान का इस गाने से
Image credit : Amresh Kushwaha
आमिर की पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का गाना 'पापा कहते हैं' सभी का पसंदीदा है। ऐसे में फिल्म 'श्रीकांत' का पॉपुलर गाना 'पापा कहते हैं 2.0' कल दर्शकों के सामने आया।
3 / 6
गाना सुनने के बाद आमिर का रिएक्शन देखने लायक था
गाना सुनने के बाद आमिर का रिएक्शन देखने लायक था
Image credit : Amresh Kushwaha
सोमवार को जब 'श्रीकांत' फिल्म का गाना 'पापा कहते हैं 2.0' लॉन्च हुआ। उस दैरान नेत्रहीनों के बैंड ने फिर वही गाना गाया। जिसको सुनकर आमिर खान भावुक हो उठे।
4 / 6
उदित ने गाया है गाना
उदित ने गाया है गाना
Image credit : Amresh Kushwaha
पापा कहते हैं 2.0 को उदित नारायण ने गाया है और इसका म्यूजिक आदित्य देव रे ने क्रिएट किया है। जबकि ओरिजिनल म्यूजिक आनंद मिलिंद ने दिया है। गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं।
5 / 6
राजकुमार अंधे बिजनेसमैन श्रीकांत के किरदार में
राजकुमार अंधे बिजनेसमैन श्रीकांत के किरदार में
Image credit : Amresh Kushwaha
कुछ दिनों पहले रिलीज हुए 'श्रीकांत' के टीजर ने सभी का दिल जीत लिया। 'श्रीकांत' में राजकुमार अंधे बिजनेसमैन श्रीकांत बोला के किरदार में नजर आएगें।
6 / 6
इनकी उपस्थिति में गाना हुआ लॉन्च
इनकी उपस्थिति में गाना हुआ लॉन्च
Image credit : Amresh Kushwaha
गाने की लॉन्चिंग के दैरान आमिर खान, राजकुमार राव, आलिया एफ, शरद केलकर, उदित नारायण, निर्देशक तुषार हीरानंदानी और निर्माता निधि परमार हीरानंदानी मौजूद रहे। बैंड के लाइव परफॉर्मेंस की फैंस ने जमकर सराहना की है।