पीएम मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे, पीड़ितों का जाना दर्द, देखें तस्वीरें
Sandeep Kumar | Aug 11, 2024, 24:00 IST
1 / 5
आपदा को मैंने अनुभव किया है: मोदीImage credit : Sandeep Kumar
वायनाड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने एक आपदा को बहुत करीब से देखा और अनुभव किया है। लगभग 45-47 साल पहले गुजरात के मोरबी में भारी बारिश से एक बांध पूरी तरह नष्ट हो गया था।
2 / 5
पीएम ने किया हवाई सर्वेImage credit : Sandeep Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के भूस्खलन प्रभावित जिले वायनाड का दौरा किया। इस दौरान केरल के सीएम से मुलाकत करके भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।
3 / 5
हेलीकॉप्टर से भी किया सर्वेImage credit : Sandeep Kumar
उन्होंने वायनाड के भूस्खलन प्रभावित पुंचीरीमत्तम, मुंडक्कई और चूरलमाला का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर कलपेट्टा के एसकेएमजे जूनियर हाईस्कूल में उतरा।
4 / 5
पीड़ितों से मिले पीएम मोदीImage credit : Sandeep Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहत शिविर में पहुंचकर आपदा से प्रभावित लोगों से बात भी की। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों की चिंताओं और जरूरतों को सुना। साथ ही सांत्वना दी।
5 / 5
पीएम ने की समीक्षा बैठकImage credit : Sandeep Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड जिला प्रशासन और राज्य सरकार के साथ समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास प्रयासों में हर संभव मदद करेगा।