रियल मर्डर मिस्ट्री पर बनी ये वेब सीरीज, देखकर उड़ जाएंगे होश
Dolly patil | May 27, 2024, 18:19 IST
1 / 6
द तलवार्स- बिहाइंड क्लोज्ड डोर्सImage credit : Dolly patil
ये सीरीज एक डॉक्यूमेंट्री की तरह बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक साल 2008 में हुई आरुषि हत्या कांड पर बेस्ड इस सीरीज को अगर आप देख लेंगे, तो आपकी कई रातों की नींद उड़ जाएगी। आरुषि के साथ-साथ उस घर के एक नौकर हेमराज की भी हत्या हुई थी। नोएडा के डबल मर्डर मिस्ट्री पर बनी इसी सीरीज को आप डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
2 / 6
द डायरी ऑफ अ सीरियल किलरImage credit : Dolly patil
एक दिलचस्प, मनोरंजक और परेशान करने वाली अपराध कथा 'इंडियन प्रिडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। यह एक सीरियल किलर राजा कोलंदर की कहानी है, जिसने 14 हत्या कर हर किसी को चौंका दिया था।
3 / 6
दहाड़Image credit : Dolly patil
यह एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा बनाई गई है, जानकारी के मुताबिक ये रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित है, और इसमें सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया, विजय वर्मा और सोहम शाह ने अभिनय किया है। ये सीरीज मोहन कुमार से प्रेरित है, जिसे साइनाइड मोहन के नाम से भी जाना जाता है, वो एक सीरियल किलर है और शादी की तलाश में महिलाओं को शिकार बनाता था। इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
4 / 6
दिल्ली क्राइमImage credit : Dolly patil
यह भी एक क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है, जो रिची मेहता द्वारा लिखित और निर्देशित हैन यह सीरीज क्रिएटिव मैनेजर चिराग शाह और गोल्डन करावेन, इवानहो प्रोडक्शंस, फिल्म कारवां और पुअर मैन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित। ये सीरीज में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग हैं। वहीं सीरीज का पहला सीजन 2012 के दिल्ली गैंगरेप के बाद पर आधारित है और दूसरा सीजन चड्डी बनियान गैंग पर केंद्रित है।
5 / 6
ऑटो' शंकरImage credit : Dolly patil
ऑटो शंकर: गौरी शंकर, जिसे आज भी 'ऑटो' शंकर के नाम से जाना जाता है, वह तमिलनाडु का एक सीरियल किलर और गैंगस्टर था, जो 1970 और 1980 के दशक में चेन्नई में सक्रिय था। ऑटो शंकर एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं। ये कहानी एक ऑटो चालक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन तब बदल जाता है जब वह शराब और प्रॉस्टिट्यूशन के लोकल ट्रांसपोर्टेशन में शामिल हो जाता है।
6 / 6
मर्डर इन ए कोर्टरूमImage credit : Dolly patil
नेटफ्लिक्स आधारित टीवी मिनी-सीरीज 'मर्डर इन ए कोर्ट रूम' में एक क्रूर शिकारी, एक आदमी को अदालत कक्ष में पीट-पीटकर मार डाला जाता है, जिसके पीछे कई महिलाएं होती हैं। इसमें संग्राम सिंह ठाकुर, हैप्पी कलिजपुरिया और लजारी काले मुख्य भूमिका में हैं।