सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जरूर घूमें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, यहां दी गई स्टेप को करें फॉलो
Aman Vaishnav | Oct 31, 2025, 09:21 IST
1 / 8
जंगल सफारी का मजाImage credit : Aman Vaishnav
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास आप जंगल सफारी कर सकते हैं। तितलियों के पार्क (बटरफ्लाई पार्क) में घूम सकते हैं, और फूलों की सुंदर घाटी देख सकते हैं।
2 / 8
टिकिट और रुकने की व्यवस्थाImage credit : Aman Vaishnav
घूमने के बाद आप पास में बनी टेंट सिटी 1 में आराम से रुक सकते हैं और शाम को होने वाली नर्मदा आरती का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। टिकिट और एक्टिविटी की बुकिंग के लिए www.soutickets.in वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
3 / 8
सरदार पटेल म्यूजियमImage credit : Aman Vaishnav
मूर्ति के बिल्कुल अंदर ही एक खास म्यूजियम बना है। इस म्यूजियम में सरदार पटेल की पूरी जिंदगी और उन्होंने कैसे छोटी-छोटी रियासतों को मिलाकर भारत को एक किया, इसकी पूरी कहानी देखने को मिलेगी।
4 / 8
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कैसे जाएं?Image credit : Aman Vaishnav
आप एक्सप्रेस लिफ्ट से महज 38 सेकंड में153 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। इस ऊंचाई पर बनी गैलरी से नीचे बहती नर्मदा नदी, विशाल सरदार सरोवर डैम और आस-पास के पहाड़ों के शानदार नजारा दिखता है।
5 / 8
विश्व की सबसे ऊंची मूर्तिImage credit : Aman Vaishnav
Statue of Unity: यह भव्य मूर्ति गुजरात के केवड़िया (Ekta Nagar) में बनी है और यह 182 मीटर (लगभग 597 फीट) की चौंकाने वाली ऊंचाई के साथ विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति है।
6 / 8
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंतीImage credit : Aman Vaishnav
sardar vallabhbhai patel jayanti : इस साल (31 अक्टूबर, 2025) सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जाएगी, जो इसे एक ऐतिहासिक और बेहद खास राष्ट्रीय समारोह बनाता है।
7 / 8
मजबूती और भव्य बनावटImage credit : Aman Vaishnav
इस मूर्ति को बनाने में बहुत ज्यादा मात्रा में कंक्रीट और बाहर से कांस्य की प्लेटें लगाई गई हैं, ताकि यह शानदार दिखें। यह मूर्ति तेज आंधियों और भूकंप जैसी बड़ी प्राकृतिक आपदाओं को भी आसानी से झेल सकती है
8 / 8
सरदार वल्लभभाई पटेलImage credit : Aman Vaishnav
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर साल 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाई जाती है। (सरदार पटेल की जयंती कब है) सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 562 से अधिक रियासतों को एकजुट करके आधुनिक भारत की नींव रखी।