शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री देंगी सुख-समृद्धि

Ravi Singh | Published:
1 / 7
ा
ा
Image credit : Ravi Singh
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की विधिवत पूजा की जाती है और उपवास रखा जाता है। मान्यता है कि मां दुर्गा ने पार्वती के रूप में हिमालय के घर जन्म लिया था। हिमालय को शैलेंद्र या शैल भी कहा जाता है।
2 / 7
ा
ा
Image credit : Ravi Singh
हिमालय के यहां जन्म लेने से उन्हें शैलपुत्री कहा गया। इनका वाहन वृषभ है।उनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल है। इन्हें पार्वती का स्वरूप भी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि देवी के इस रूप ने ही शिव की कठोर तपस्या की थी।
3 / 7
्
्
Image credit : Ravi Singh
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है इस दिन ही माता दुर्गा के पहले स्वरूप की पूजा करने का विधान होता है।
4 / 7
प
प
Image credit : Ravi Singh
प
5 / 7
ि
ि
Image credit : Ravi Singh
वाराणसी के सिटी रेलवे स्टेशन से तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलीपुर में वरुणा नदी के पास माता शैलपुत्री का मंदिर है। नवरात्रि के पहले दिन यहां दर्शन करने का विशेष महत्व है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के मंदिर में आस्था का सागर उमड़ पड़ता है।
6 / 7
ी
ी
Image credit : Ravi Singh
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बुधवारी बाजार में स्थित ये मंदिर देशभर में अपने चमत्कारों के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये मंदिर आज लगभग 200 साल पुराना है। ये मंदिर मां शैलपुत्री का प्रथम दर्शना जागृत पीठ नाम से मशहूर है।
7 / 7
ू
ू
Image credit : Ravi Singh
कश्मीर के झेलम के किनारे बारामूला में देवी शैलपुत्री का मंदिर है, जो माता खीर भवानी की नौ बहनों में से एक हैं। ऐसा माना जाता है कि केवल कुमारी कन्याएं ही मंदिर के अंदर भोग और साफ- सफाई का कार्य करती हैं।