मशहूर गायक सोनू निगम के 51वें जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें

Dolly patil | Jul 30, 2024, 13:43 IST
1 / 10
34B634
34B634
Image credit : Dolly patil
सोनू निगम ने अपने सिंगिंग करियर का पहला गाना फिल्म जानम ( 1990 ) के लिए गाया था। लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने डीडी 1 के शो तलाश का गाना हम तो छैला बन गए गाया।
2 / 10
Y7K67
Y7K67
Image credit : Dolly patil
सोनू निगम ने महज चार साल की उम्र में ही पहली बार मंच पर क्या हुआ तेरा वादा गाना गाया था। इसके बाद उन्होंने पिता के साथ कई बार मंच पर परफॉर्म किया।
3 / 10
WERA4W
WERA4W
Image credit : Dolly patil
1990 के दशक के शुरुआत में सोनू ने कई टी-सीरीज के भजनों और कवर गीतों में अपनी आवाज दी।
4 / 10
RD Y
RD Y
Image credit : Dolly patil
मशहूर गायक सोनू निगम आज 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 30 जुलाई 1973 को हुआ था। सुरों के सरताज सोनू निगम के गाए हुए कुछ गाने लोगों की प्लेलिस्ट में आज भी शामिल है।
5 / 10
WESRTE
WESRTE
Image credit : Dolly patil
सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। उनके पिता अगम कुमार निगम भी एक गायक थे।
6 / 10
7FTIM6Y
7FTIM6Y
Image credit : Dolly patil
उनके योगदान को देखते हुए, उन्हें 2022 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया। सोनू निगम के सिंगिंग का सफर मेहनत और अपार प्रतिभा का प्रमाण है।
7 / 10
RDT 65E
RDT 65E
Image credit : Dolly patil
आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी के साथ- साथ कन्नड़, बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, ओडिया, भोजपुरी, गुजराती, मलयालम, नेपाली, तुलु, छत्तीसगढ़ी, मैतेई समेत कई भारतीय भाषाओं में भी गाना गाया है।
8 / 10
WERW
WERW
Image credit : Dolly patil
सोनू निगम ने अपनी संगीत की शिक्षा के लिए मुंबई का रुख किया। मुंबई में उन्हें पहले कुछ साल संघर्ष से भरे रहे, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और संकल्प ने उन्हें आगे बढ़ाया।
9 / 10
GHUGG
GHUGG
Image credit : Dolly patil
बहुत कम उम्र में ही सोनू ने अपने पिता के साथ मंच पर गाना शुरू कर दिया था।
10 / 10
HRTY
HRTY
Image credit : Dolly patil
नए गाने आते जाते हैं। लेकिन निगम के गानों की जगह उस प्लेलिस्ट में बनी रहती है। उदाहरण के तौर पर ये दिल दीवाना, संदेशे आते हैं, अभी मुझमें कहीं और मैं अगर कहूं समेत कई गानों को लिया जा सकता है।