Horror movies 2024 : इन भूतिया फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शक, जानें आखिर इनमें क्या है खास

Dolly patil | May 11, 2024, 16:34 IST
1 / 6
छोरी-2
छोरी-2
Image credit : Dolly patil
नुसरत भरूचा की फिल्म छोरी को रिलीज हुए एक साल पूरे हो चुके हैं। वहीं अब नुसरत भरूचा ने इसके पार्ट 2 का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक छोरी -2 2024 में रिलीज हो सकती है।
2 / 6
घोस्ट ऑफ द पास्ट
घोस्ट ऑफ द पास्ट
Image credit : Dolly patil
रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम भट्ट इस साल दो डरावनी फिल्में लेकर आने वाले हैं। पहली फिल्म घोस्ट है, जो कि 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और दूसरी फिल्म है घोस्ट ऑफ द पास्ट जिसको दिसंबर तक रिलीज किया जा सकता है।
3 / 6
भेड़िया-2
भेड़िया-2
Image credit : Dolly patil
वरुण धवन एक बार फिर बड़े पर्दे पर भेड़िया बनकर लौटने वाले हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा जियो स्टूडियोज के इवेंट में की गई है, लेकिन इसके लिए फैंस को लम्बा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि भेड़िया-1 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। वहीं इस फिल्म में कृति सेनन ने फीमेल लीड रोल निभाया था।
4 / 6
काकुड़ा
काकुड़ा
Image credit : Dolly patil
साल 2024 में सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म काकुड़ा रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ रितेश देशमुख भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं ये फिल्म 2024 के आखिरी में रिलीज होने वाली है।
5 / 6
भूल भुलैया-3
भूल भुलैया-3
Image credit : Dolly patil
भूल भुलैया -3 के इस सीक्वल में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक भुल भुलैया -3 को इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
6 / 6
स्त्री -2
स्त्री -2
Image credit : Dolly patil
2018 में बनी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री का सिक्वल आने वाला है। वहीं इस फिल्म में वरुण धवन और पंकज त्रिपाठी भी नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म को 2024 के अगस्त में रिलीज किया जाएगा।