हर घर तिरंगा अभियान की धूम, बीजेपी ने प्रदेश भर में निकाली तिरंगा यात्रा
Ravi Singh | Aug 14, 2024, 23:38 IST
1 / 7
Tiranga Yatra 2024Image credit : Ravi Singh
तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला भी उपस्थित थे, जिन्होंने साधु-संतों और जनता को संबोधित किया।
2 / 7
Tiranga Yatra 2024Image credit : Ravi Singh
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में भोपाल के कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक करीब 30 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकली। खुली जीप, कार-जीप और मोटरसाइकिलों पर सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा थामे निकले।
3 / 7
Tiranga Yatra 2024Image credit : Ravi Singh
कोलार से संत नगर तक लगभग 30 किलोमीटर मार्ग पर 500 से अधिक स्वागत मंचों के माध्यम से नागरिक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कोलार से संत नगर तक होर्डिंग बैनर पोस्टरों, तिरंगों से पूरा तिरंगा यात्रा मार्ग को सजाया गया।
4 / 7
Tiranga Yatra 2024Image credit : Ravi Singh
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को साधु-संतों के सानिध्य में हंसदास मठ से लेकर भगवान श्री टीकमजी के दरबार श्री राम मंदिर पंचकुईया आश्रम तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
5 / 7
Tiranga Yatra 2024Image credit : Ravi Singh
तिरंगा यात्रा करोंद चौराहे से होकर विभिन्न कॉलोनियों से होते हुए निकली। यात्रा के दौरान मंत्री सारंग की उपस्थिति में डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के साथ हजारों की संख्या में युवा अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर निकले।
6 / 7
Tiranga Yatra 2024Image credit : Ravi Singh
Tiranga Yatra 2024
7 / 7
Tiranga Yatra 2024Image credit : Ravi Singh
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा के करोंद क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।