तिरुपती बालाजी मंदिर के अनोखे रहस्य, मूर्ती को आता है पसीना, वैज्ञानिक भी हैं हैरान
Aman Vaishnav | Published:
1 / 8
कुबेर का कर्जImage credit : Aman Vaishnav
भगवान वेंकटेश्वर ने देवी पद्मावती से विवाह के लिए कुबेर जी से ऋण लिया था। मान्यता है कि भक्तों का दान ही कलयुग के अंत तक इस कर्ज को चुकाने में सहायक होता है।
2 / 8
बालाजी के असली बालImage credit : Aman Vaishnav
यहां की मान्यता है कि मूर्ति पर जो बाल लगे हैं, वे एकदम असली हैं ,ये बाल न तो कभी उलझते हैं और न ही कभी रूखे होते हैं।
3 / 8
चंदन का लेपImage credit : Aman Vaishnav
विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर: मान्यता है कि बचपन में एक बार भगवान वेंकटेश्वर को किसी ने छड़ी से मार दिया था, जिससे उनकी ठुड्डी पर चोट आ गई थी। इसलिए आज भी हर शुक्रवार को उनकी ठुड्डी पर चंदन का लेप लगाया जाता है। डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
4 / 8
हमेशा नमी रहती हैImage credit : Aman Vaishnav
मंदिर के पुजारियों के अनुसार, भगवान की मूर्ति पर हमेशा एक अजीब सी ठंडक या नमी रहती है। मूर्ति के पीछे के हिस्से पर ओस या पसीना आने की बात कही जाती है।
5 / 8
भगवान वेंकटेश्वर की मूर्तिImage credit : Aman Vaishnav
बाहर से देखने पर, ऐसा लगता है जैसे भगवान वेंकटेश्वर की मूर्ति गर्भगृह के बिल्कुल बीच में स्थापित है, लेकिन वास्तव में, वे दाहिनी ओर की दीवार के करीब स्थित हैं।
6 / 8
दिल की धड़कनImage credit : Aman Vaishnav
भक्तों का मानना है कि मूर्ति के सीने वाली जगह पर आज भी एक धड़कन सुनाई देती है। इसी वजह से, गर्भगृह में हमेशा एक दीपक जलता रहता है ।
7 / 8
पवित्र अज्ञात गांवImage credit : Aman Vaishnav
कहा जाता है कि मंदिर से लगभग 20 किलोमीटर दूर एक अज्ञात गांव है। इस गांव का उपयोग केवल मंदिर के लिए फूल, फल, दही और घी जैसी पूजा सामग्री उगाने के लिए किया जाता है।
8 / 8
लहरों की आवाजImage credit : Aman Vaishnav
भक्तों और पुजारियों का मानना है कि यदि आप कान लगाकर मूर्ति के पास सुनते हैं, तो आपको समुद्र की लहरों के टकराने की हल्की-सी आवाज महसूस हो सकती है।