उत्तरकाशी में तिनके की तरह बह गए घर और होटल, देखें तबाही की तस्वीरें

Sandeep Kumar | Aug 07, 2025, 24:01 IST
1 / 8
पानी और मलबा फैला
Uttarkashi-Pictures-after-flood-12
Image credit : Sandeep Kumar
बादल फटने के बाद जहां तक नजरें जा रही हैं, वहां सिर्फ तबाही नजर आ रही है। हर ओर पानी और मलबा फैला हुआ है।
2 / 8
पहाड़ी से पानी की तेज धारा
Uttarkashi-Pictures-after-flood-4
Image credit : Sandeep Kumar
धराली गांव में आई बाढ़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पहाड़ी से पानी की तेज धारा कैसे घरों को बहा ले जाती है।
3 / 8
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा
Uttarkashi-Pictures-after-flood-9
Image credit : Sandeep Kumar
बचाव दल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है और फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है।
4 / 8
राहत और बचाव दल तैनात
Uttarkashi-Pictures-after-flood-8
Image credit : Sandeep Kumar
राहत और बचाव दल वहां पर पूरी तरह से तैनात है।
5 / 8
गांव में जमा मलबा
Uttarkashi-Pictures-after-flood-5
Image credit : Sandeep Kumar
बाढ़ में आया मलबा गांव में जमा हो गया जिसमें कई घर पूरी तरह डूब गए।
6 / 8
कुदरत का कहर
Uttarkashi-after-flood-1
Image credit : Sandeep Kumar
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। खीर गंगा नदी के ऊपर बादल फटने से बाढ़ आ गई। इस प्राकृतिक आपदा में 20-25 होटल और होम स्टे बह गए।
7 / 8
बाढ़ का कहर
Uttarkashi-Pictures-after-flood-2
Image credit : Sandeep Kumar
बाढ़ ने जब अपना कहर बरपाया, तो पहाड़ों से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर बहा लाई। इसके कारण बड़े-बड़े घर और होटल तिनके की तरह बह गए।
8 / 8
राष्ट्रीय आपदा टीम जुटी
Uttarkashi-Pictures-after-flood-3
Image credit : Sandeep Kumar
धराली गांव में राहत और बचाव कार्यों के लिए राज्य आपदा प्रबंधन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और जिला प्रशासन की टीम जुटी हुई है।