जय विलास पैलेस पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, देखें तस्वीरें

Ravi Singh | Dec 15, 2024, 20:22 IST
1 / 6
ु
ु
Image credit : Ravi Singh
ग्वालियर के ऐतिहासिक जय विलास महल में रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के साथ दौरा किया।
2 / 6
ि
ि
Image credit : Ravi Singh
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे। सभी ने उपराष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी का स्वागत किया और जय विलास महल की सांस्कृतिक धरोहर पर चर्चा की।
3 / 6
्
्
Image credit : Ravi Singh
महल दौरे से पहले उपराष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी ने सिंधिया परिवार के साथ दोपहर का भोजन किया। इस सादगीपूर्ण भोज में नेपाली और मराठी व्यंजनों का विशेष स्वाद परोसा गया। भोजन के दौरान गर्मजोशी से स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने महल के इतिहास और संस्कृति पर चर्चा की।
4 / 6
्
्
Image credit : Ravi Singh
महल की सांस्कृतिक धरोहर से प्रभावित होकर उपराष्ट्रपति ने विजिटर बुक में अंग्रेजी में एक भावपूर्ण संदेश लिखा। उन्होंने लिखा कि हमारी सभ्यता के खजाने का प्रबुद्ध प्रदर्शन देखा। प्रत्येक कलाकृति हमारी संस्कृति के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
5 / 6
्
्
Image credit : Ravi Singh
भोजन के बाद अतिथियों ने दरबार हॉल और महल के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। सिंधिया परिवार द्वारा 1874 में निर्मित यह महल भारतीय और यूरोपीय वास्तुकला का अद्भुत संगम है।
6 / 6
्
्
Image credit : Ravi Singh
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने महल के निर्माण, ऐतिहासिक महत्व और कला संग्रह के बारे में उपराष्ट्रपति को विस्तार से बताया।