भगवान शिव और रावण से जुड़ा कर्नाटक का विरुपाक्ष मंदिर, झुकी हुई शिवलिंग से है प्रसिद्ध, जानें रहस्य
Aman Vaishnav | Dec 10, 2025, 17:53 IST
1 / 7
500 साल पुराना इतिहासImage credit : Aman Vaishnav
यह मंदिर लगभग 500 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस मंदिर में आज भी विजयनगर साम्राज्य की शान और इतिहास के बारे दिखता है।
2 / 7
भगवान और देवियांImage credit : Aman Vaishnav
यह मंदिर भगवान शिव और उनकी पत्नी देवी पंपा का मुख्य स्थान है। इनके अलावा इस मंदिर में भुवनेश्वरी देवी की मूर्ति भी है।
3 / 7
भगवान शिव और रावण की कहानीImage credit : Aman Vaishnav
मंदिर की दीवारों पर शानदार कारीगरी देखने को मिलती है। दीवारों पर रावण और शिव जी की शिवलिंग वाली पुरानी कहानी भी दिखती है।
4 / 7
विरुपाक्ष मंदिर हम्पी (कर्नाटक)Image credit : Aman Vaishnav
विरुपाक्ष मंदिर कहां है: कर्नाटक राज्य के हम्पी में तुंगभद्रा नदी के तट पर बना विरुपाक्ष मंदिर का दरवाजा लगभग 50 मीटर ऊंचा है। इसे देखते ही लगता है कि यह कोई भव्य और शानदार जगह है।
5 / 7
रावण से जुड़ी अनोखी कहानीImage credit : Aman Vaishnav
विरुपाक्ष मंदिर हम्पी: इस मंदिर का शिवलिंग थोड़ा सा दक्षिण की ओर झुका हुआ है। कहते हैं कि लंका ले जाते समय रावण ने इसे यहीं जमीन पर रख दिया था, और उसके बाद यह हिली ही नहीं।
6 / 7
हनुमान जी और सुग्रीव का घरImage credit : Aman Vaishnav
माना जाता है कि रामायण के समय में इस जगह को किष्किंधा कहते थे। जहां हनुमान जी और सुग्रीव रहा करते थे।
7 / 7
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइटImage credit : Aman Vaishnav
Latest Religious News: यह मंदिर पूरे देश भर में फेमस है। (धार्मिक अपडेट) इस वजह से इसे 'यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट' का दर्जा मिला हुआ है।