इन योद्धाओं ने महाभारत और रामायण में भी दिया था अहम योगदान, देखें तस्वीरें

Dolly patil | Sept 15, 2024, 14:17 IST
1 / 5
हनुमान जी
हनुमान जी
Image credit : Dolly patil
भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी ( Hanuman ji ) ने रामायण काल में माता सीता को ढूंढ़ने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन क्या जानते हैं कि हनुमान महाभारत के युद्ध में भी मौजूद थे। महाभारत में हनुमान जी अर्जुन के रथ पर मौजूद ध्वज में विराजमान हुए थे।
2 / 5
भगवान परशुराम
भगवान परशुराम
Image credit : Dolly patil
भगवान परशुराम रामायण और महाभारत दोनों कालों में मौजूद थे। रामायण में सीता स्वयंवर में उन्होंने श्री राम को चुनौती थी। वहीं महाभारत में कर्ण व भीष्म को शिक्षा दी थी।
3 / 5
जामवंत
जामवंत
Image credit : Dolly patil
रामायण काल के जामवंत के नाम से तो हर कोई परिचित है। जामवंत सुग्रीव की सेना के मंत्री थे और उन्हें भगवान श्री राम से मलयुद्ध की इच्छा प्रकट की थी। भगवान श्री राम ने उन्हें वचन दिया था कि द्वापर काल में कृष्ण के अवतार में उनकी इच्छा जरूर पूरी करेंगे। श्रीकृष्ण ( Sri Krishna ) ने द्वापर में उनकी यह इच्छा पूरी की और उनकी पुत्री जामवंती से विवाह किया।
4 / 5
महर्षि दुर्वासा
महर्षि दुर्वासा
Image credit : Dolly patil
महर्षि दुर्वासा जैसे महापुरुष ने भी रामायण और महाभारत दोनों युग देखे थे। पौराणिक कथा के अनुसार रामायण काल में दुर्वास के श्राप की वजह से लक्ष्मण जी को श्रीराम का वचन भंग करना पड़ा था। वहीं महाभारत काल में महर्षि दुर्वासा ने कुंती का संतान प्राप्ति का मंत्र दिया था।
5 / 5
मयासुर
मयासुर
Image credit : Dolly patil
रामायण काल में मंदोदरी के पिता यानी लंकापति रावण के ससुर का महाभारत काल से भी गहरा संबंध रहा है। धर्म शास्त्रों के अनुसार रावण के ससुर मयासुर ने महाभारत में इंद्रप्रस्थ ( Indraprastha ) बनाने में सहयोग किया था।