पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद दीदी पर बन रहे मीम, यूजर्स ले रहे मजे
Manya Jain | May 06, 2026, 15:25 IST
1 / 8
वायरल हो रहे दीदी के मीम्सImage credit : Manya Jain
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे 4 मई को आ गए हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा जीत गई है। जैसे ही नतीजे आए, सोशल मीडिया पर मीम्स की झड़ी लग गई। चुनाव परिणामों पर बने ये मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। हम आपके लिए कुछ सबसे मजेदार मीम्स लेकर आए हैं। इन्हें देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
2 / 8
दूसरी पार्टी के संपर्क में TMC विधायकImage credit : Manya Jain
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में बीजेपी की जीत के बाद कयास लगाए जा रहे है की तृणमूल कांग्रेस के कुछ विधायक दूसरी पार्टी में जा सकते हैं।
3 / 8
राहल गांधी की जिम्मेदार खत्मImage credit : Manya Jain
इस मीम में बताया गया है की कांग्रेस अब कुछ ही राज्यों में बची हुई है। ऐसे में अब राहुल गांधी के सर से जिम्मेदारी थोड़ी ख़त्म होंगी।
4 / 8
झालमुड़ी का अलग अंदाजImage credit : Manya Jain
पश्चिम बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली के दौरान झालमुड़ी खाई थी। अब इस पर बीजेपी कि जीत के बाद मीम वायरल हो रहा है कि झालमुड़ी ने साथ देने कि जगह टीएमसी के नेताओं को फ़ूड पॉइजनिंग करवा दी।
5 / 8
दीदी गिरी खत्मImage credit : Manya Jain
इस मीम में बताया गया है कि चुनाव रिजल्ट आते ही अधिकारी बंगाल के लोगों को बता रहे हैं कि अब दीदी गिरी खत्म हो गयी है।
6 / 8
हुगली नदी में मोदी की बाड़Image credit : Manya Jain
बंगाल में चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हुगली नदी में बोटिंग की थी। अब इस घटना पर मीम वायरल हो रहा है जिसमें हुगली नदी में मोदी के बहाव में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की नाव डूबते हुए दिख रही है।
7 / 8
ममता बनर्जी की बोलती बंदImage credit : Manya Jain
इस मीम में बताया गया है कि एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन में बीजेपी की वोटिंग बटन पर टैप लगा दिया गया था। वही टैप ने रिजल्ट आने के बाद ममता बनर्जी का मुँह बंद कर दिया है।
8 / 8
कांग्रेस की शिकस्त की किरकिरीImage credit : Manya Jain
इस चुनाव में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ-साथ लोग कांग्रेस कि शिकस्त को लेकर भी मजाक बना रहे हैं। ऊपर दिए गए मीम में सभी चुनाव की रेस में आगे की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन इसके बिलकुल अलग कांग्रेस पार्टी पीछे की तरह वापस जा रही है।