स्मोकिंग की लत से जल्द मिलेगा छुटकारा, WHO की बताई टिप्स- बिना निकोटीन छूटेगी लत

Amresh Kushwaha | Jul 07, 2024, 15:31 IST
1 / 6
बूप्रोपियोन
बूप्रोपियोन
Image credit : Amresh Kushwaha
बूप्रोपियोन एक एंटीडिप्रेसेंट दवा है। ये दवाएं हार्मोन को बैलेंस करने और मूड में सुधार करने के लिए दी जाती हैं। यह स्मोकिंग की तलब को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।
2 / 6
125 बिलियन लोग स्मोकिंग के शिकार
125 बिलियन लोग स्मोकिंग के शिकार
Image credit : Amresh Kushwaha
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो दुनिया भर में लगभग 125 बिलियन तक लोग स्मोकिंग करते हैं। आपको बता दें कि इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन जानलेवा हो सकता है। इससे फेफड़े खराब होने और कैंसर जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं।
3 / 6
निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT)
निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT)
Image credit : Amresh Kushwaha
निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी आपकी स्मोकिंग छोड़ने में काफी मददगार साबित हो सकती है। NRT में धूम्रपान छोड़ने के बाद लालसा को कम करने और वापसी के लक्षणों को कम करने के लिए निकोटीन की कम खुराक वाले उत्पादों (जैसे गम और पैच) का उपयोग करना शामिल है।
4 / 6
WHO की बताई टिप्स
स्मोकिंग की लत
Image credit : Amresh Kushwaha
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, स्मोकिंग करने वाले लोगों में 60 प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं, जो स्मोकिंग करते तो हैं लेकिने वे इस लत से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। ऐसे लोग स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन छोड़ नहीं पाते हैं। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए पहली बार डब्ल्यूएचओ नें गाइडलाइन जारी की है। इन्हें फॉलो करके व्यक्ति को तंबाकू छोड़ने में काफी मदद मिल सकती है।
5 / 6
वेरेनिकलाइन
वेरेनिकलाइन
Image credit : Amresh Kushwaha
वेरेनिकलाइन की बात करें तो यह एक ऐसी दवा है जिसमें निकोटिन नहीं होता है। लेकिन इसे डॉक्टर की पर्ची से ही लिया जा सकता है। इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना बुहत आवश्यक है।
6 / 6
सिस्टिन निकोटिनिक एसीटायकोलीन रिसेप्टर
सिस्टिन निकोटिनिक एसीटायकोलीन रिसेप्टर
Image credit : Amresh Kushwaha
सिस्टिन निकोटिनिक एसीटायकोलीन रिसेप्टर भी एक प्रकार की दवा है। यह दवा भी स्मोकिंग की लत को छुड़ाने में बहुत मददगार हो सकती है।