मजदूर परिवारों के बच्चों को छत्तीसगढ़ मेधावी छात्र योजना करती है आर्थिक मदद

Kaushiki | Jun 03, 2025, 14:22 IST
मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार की मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं, 12वीं, अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना विशेष रूप से मजदूर परिवारों के बच्चों के लिए है।

मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक जरूरी पहल है, जो मजदूर परिवारों के मेधावी बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।



इस योजना के तहत 10वीं, 12वीं, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और व्यावसायिक कोर्स के छात्रों को वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है। एलिजिबल छात्रों को फीस, हॉस्टल, किताबें आदि में मदद मिलती है। आवेदन ऑफलाइन तरीके से नजदीकी CSC केंद्र या श्रम कार्यालय में किया जा सकता है।



ये खबर भी पढ़ें... 8वीं से 12वीं तक के छात्रों की नहीं लगेगी ट्यूशन फीस, इस NACST Scholarship में करें आवेदन



योजना के लाभ

  • 10वीं और 12वीं के लिए: लड़कों को पांच हजार रुपए और लड़कियों को पांच हजार पांच सौ वार्षिक प्रोत्साहन।
  • सभी स्नातक पाठ्यक्रम: दोनों के लिए 75 सौ रुपए वार्षिक।
  • स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम: लड़कों को दस हजार रुपए और लड़कियों को दस हजार पांच सौ रुपए।
  • व्यावसायिक और प्रोफेशनल शिक्षा: लड़कों को 12 हजार रुपए और लड़कियों को 12 हजार 5 सौ रुपए।
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड की टॉप 10 मेरिट लिस्ट के छात्र: दोनों के लिए एक लाख रुपए।
  • आईटीआई, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, नर्सिंग में प्रवेश: एडमिशन फीस, ट्यूशन फीस, हॉस्टल और भोजन खर्च बोर्ड द्वारा कवर।
  • इसके अलावा दो हजार रुपए प्रति वर्ष कॉपी-बुक्स और स्टेशनरी के लिए।

जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • श्रम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (संरक्षक का)।
  • आधार कार्ड।
  • बैंक खाता डिटेल।
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
  • पिछले वर्ष की कक्षा की मार्कशीट।
  • वर्तमान सत्र में स्टडी इंस्टिट्यूट के प्राचार्य द्वारा जारी प्रमाणपत्र।

ये खबर भी पढ़ें... Hull GREAT Scholarship : भारतीय छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए 10 लाख की स्कॉलरशिप



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • परिवार के पहले दो बच्चे ही लाभार्थी होंगे।
  • श्रमिक का रजिस्ट्रेश होना जरुरी।
  • छात्र को पिछले परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • रजिस्ट्रेशन के 90 दिनों बाद ही लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई का मौका, OCSI Scholarship 2025 में करें आवेदन



आवेदन प्रक्रिया

ऑफलाइन आवेदन



  • रजिस्टर्ड मजदूर CSC केंद्र या श्रम कार्यालय से आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करें और जरूरी जानकारी भरें।
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स संलग्न करें और जमा करें।

FAQ

  1. मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
    योजना के लिए पंजीकृत श्रमिक अपने नजदीकी CSC केंद्र या श्रम कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  2. इस योजना के तहत छात्र को कितनी राशि मिलती है?
    कक्षा और कोर्स के आधार पर पांच हजार से एक लाख रुपए तक वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
  3. कौन-कौन से छात्र इस योजना के लिए पात्र हैं?
    छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी, श्रमिक परिवारों के पहले दो बच्चे, जिन्होंने पिछले वर्ष में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हों।

ये खबर भी पढ़ें... Hull GREAT Scholarship : भारतीय छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए 10 लाख की स्कॉलरशिप



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬



👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना | medhavi chhatra | सरकारी योजनाएं | Government Scheme | Chhattisgarh | CG News



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • सरकारी योजनाएं
  • योजना
  • Government Scheme
  • medhavi chhatra
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना