MP Minority Scholarship: अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप देती है MP सरकार, ऐसे करें आवेदन

Kaushiki | Apr 10, 2025, 14:34 IST
minority scholarship
MP Minority Scholarship योजना अल्पसंख्यक छात्रों को वित्तीय सहायता देती है, ताकि वे आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकें।

MP Minority Scholarship: अल्पसंख्यक मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना मध्य प्रदेश सरकार के तहत ऑपरेटेड एक पहल है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।



इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता देना है जो आर्थिक समस्याओं के कारण शिक्षा की ओर कदम नहीं बढ़ा पाते।



यह योजना उन छात्रों को मदद करती है, जो अपनी शैक्षिक योग्यता को पूरा करना चाहते हैं, लेकिन वित्तीय बाधाओं (financial constraints)के कारण असमर्थ होते हैं।



इस योजना के तहत योग्यता और साधन दोनों के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाती है, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय (Minority community)के छात्र अपने शैक्षिक लक्ष्य को प्राप्त कर सकें और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।



योजना के लाभ

MP Minority Scholarship के तहत छात्रावास और गैर-छात्रावास छात्रों के लिए अलग-अलग भत्ता प्रदान किया जाता है:



  • छात्रावास छात्रों के लिए: एक हजार रुपए प्रति माह (10 महीने तक)
  • गैर-छात्रावास छात्रों के लिए: 5 सौ रुपए प्रति माह (10 महीने तक)
  • पाठ्यक्रम शुल्क: वास्तविक शुल्क की कंपनसेशन की जाती है या 20 हजार रुपए तक, जो भी कम हो।

ये खबर भी पढ़ें... MP Pratibha Kiran Scholarship : छात्राओं के लिए खुशखबरी, मिलेंगे 5 हजार रुपए, जानें कैसे



एलिजिबिलिटी

MP Minority Scholarship (government schemes)के लिए ये शर्तें हैं:



  • आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अंतिम क्वालिफिकेशन परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

  • इस सरकारी योजनाएं मेंआवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... भारतीय छात्रों को कनाडा दे रहा Scholarship का मौका, जाने कैसे करें आवेदन



रिक्वायर्ड डाक्यूमेंट्स

आवेदन करते समय इन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होती है:



  • पहचान प्रमाण (ID Proof)
  • मार्कशीट प्रमाण पत्र (Marksheet Certificate)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)

रजिस्ट्रेशन स्टेप्स

  • Madhya Pradeshराष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) की official website पर जाएं।
  • "New Registration" पर क्लिक करें और पंजीकरण दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • अपना मोबाइल नंबर और आधार श्रेणी दर्ज करें, फिर OTP से सत्यापित करें।
  • पंजीकरण फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • "सबमिट रजिस्टर" पर क्लिक करें और आपको आवेदन आईडी प्राप्त होगा। एजुकेशन न्यूज

ये खबर भी पढ़ें...



Orange Tulip Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए नीदरलैंड्स में पढ़ाई के अवसर



BPCL Sports Scholarship: BPCL दे रहा है स्कॉलरशिप, रहना-खाना रहेगा बिलकुल फ्री, जल्दी करें आवेदन



Tags:
  • Madhya Pradesh
  • scholarship
  • एजुकेशन न्यूज
  • government schemes
  • सरकारी योजनाएं