MP Scholarship 2026-27: मध्य प्रदेश के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Kaushiki | Published:
MP Foreign Study Scholarship: विदेश में उच्च शिक्षा का मौका, जानें कैसे करें आवेदन
Madhya Pradesh's Backward Classes and Minorities Welfare Department has announced the Foreign Study Scholarship Scheme for 2026-27
MP Scholarship 2026-27: मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले छात्रों को राज्य सरकार की एक योजना के तहत मौका मिलने जा रहा है। मध्य प्रदेश के Department of Backward Classes and Minority Welfare ने स्कालरशिप स्कीम फॉर स्टडीज अब्रॉड 2026-27 के लिए नोटिस जारी की है।

इस योजना के तहत एलिजिबल स्टूडेंट्स से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योजना का मकसद एलिजिबल स्टूडेंट्स को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देना है। विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2026-27 के लिए कुल 50 सीटों पर विद्यार्थियों का सिलेक्शन किया जाएगा। इच्छुक छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpom.mp.gov.in पर जाकर योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



मध्य प्रदेश के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का अवसर

मध्य प्रदेश सरकार की Scholarship Scheme for Studies Abroad उन विद्यार्थियों के लिए जरूरी है, जो विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। इस योजना के तहत एलिजिबल स्टूडेंट्स को निर्धारित नियमों के मुताबिक चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। सिलेक्टेड स्टूडेंट्स को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।



विभाग ने साफ किया है कि योजना के लिए आवेदन और सिलेक्शन प्रोसेस निर्धारित नियमों के मुताबिक पूरी की जाएगी। इस Scholarship Scheme में आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को अपनी एलिजिबिलिटी, एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन्स और रिक्वायर्ड डाक्यूमेंट्स की जानकारी जरूर देखनी चाहिए।



स्कॉलरशिप स्कीम में कितने विद्यार्थियों का होगा चयन

Scholarship Scheme for Studies Abroad 2026-27 के तहत कुल 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। विभाग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, निर्धारित सीटों पर योग्य विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में पूरी की जा सकती है।



सरकार का प्रयास है कि फाइनेंसियल ईयर के अंत तक निर्धारित सीटों पर 100% सिलेक्शन हो सके। इसके अलावा चयन प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट भी तैयार की जाएगी। इससे जरूरत पड़ने पर प्रेसक्राइब्ड रूल्स के मुताबिक आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।



पहले चरण में आवेदन के लिए मिलेगा एक महीने का समय

योजना में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को पहले चरण में एक महीने का समय दिया जाएगा। विभागीय पोर्टल पर डिटेल्ड एडवरटाइजिंग पब्लिश्ड होने की तारीख से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे।



इसके बाद उम्मीदवारों से प्राप्त आवेदनों को निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक देखा जाएगा और एलिजिबल विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। पहले चरण की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह देखा जाएगा कि निर्धारित 50 सीटों में कितनी सीटें भरी गई हैं। अगर पहले चरण में सभी सीटों पर चयन हो जाता है, तो चयन प्रक्रिया उसी के मुताबिक आगे बढ़ेगी।



सीटें खाली रहने पर दोबारा आवेदन का मौका

मध्य प्रदेश की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 में विद्यार्थियों को दोबारा आवेदन करने का मौका मिल सकता है। विभाग के मुताबिक, पहले चरण की चयन प्रक्रिया के बाद अगर 50 में से कुछ सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरे चरण में फिर से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।



इसके लिए विद्यार्थियों को एक महीने का समय दिया जाएगा। इसके अलावा निर्धारित सीटों के 10 प्रतिशत यानी 5 विद्यार्थियों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। हालांकि, दूसरा चरण तभी शुरू होगा, जब पहले चरण के बाद सीटें खाली रहेंगी।



स्कॉलरशिप के लिए कौन कर सकता है आवेदन

Madhya Pradesh's Scholarship Scheme for Overseas Studies 2026-27 में पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत विदेश में उच्च शिक्षा के लिए 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। आवेदन के लिए जरूरी एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन्स, डाक्यूमेंट्स और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की जानकारी विभाग की ओर से मिलेगी। फिलहाल आवेदन शुरू होने और अंतिम तारीख की घोषणा नहीं हुई है।



तारीख की घोषणा होने के बाद पहले चरण में आवेदन के लिए एक महीने का समय मिलेगा। सीटें खाली रहने पर दूसरे चरण में भी आवेदन मांगे जा सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpom.mp.gov.in पर जाकर Online Application से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।



किसी भी परेशानी या सवाल के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2553329, 0755-2675521 या ईमेल nodalofficerobc@mp.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी नियम और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जरूर जांच लें।



MP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://mpom.mp.gov.in पर जाना होगा।



विभागीय पोर्टल पर योजना से संबंधित विस्तृत विज्ञापन उपलब्ध होने पर विद्यार्थी उसमें दी गई पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले जरूरी डाक्यूमेंट्स तैयार रखना और सभी जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी है। विद्यार्थियों को यह भी ध्यान रखना होगा कि आवेदन की प्रक्रिया विस्तृत विज्ञापन जारी होने की तारीख से शुरू होगी।



Tags:
  • MP Scholarship 2026-27
  • MP Foreign Study Scholarship
  • विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति
  • MP Government Scheme
  • Study Abroad
  • Scholarship for OBC Students
  • Madhya Pradesh News
  • Foreign Education Scholarship
  • Online Scholarship Application