PM USP योजना से मेधावी छात्रों को हर महीने मिलती है 12 हजार रुपए की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

thesootr Desk | Jun 27, 2025, 14:53 IST
students
सरकार PM उच्च शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप के जरिए हर साल 12 हजार रुपए की मदद राशि स्टूडेंट्स को पढ़ाई करने के लिए देती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए इंसेंटिव देना है।

PM उच्च शिक्षा प्रोत्साहन स्कीम के जरिए सरकार 12वीं में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को हर साल 12 हजार रुपए की स्कॉलरशिप देती है। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से सरकार की ओर से आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के ब्रिलियंट स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। अगर आप भी इस स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसकी ऑफिसियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां मिल जाएगी।



बेनेफिट्स

  • कॉलेज और यूनिवर्सिटी के कोर्सेस के पहले तीन साल के लिए के लिए ग्रेजुएट्स को हर साल 12 हजार रुपए राशि मिलती है।
  • पोस्ट ग्रेजुएट्स के छात्रों को हर साल 20 हजार की मदद राशि मिलती है।
  • प्रोफेशनल कोर्सेज में स्टडी कर रहे स्टूडेंट्स को चौथे और पांचवें साल 20 हजार रुपए की मदद राशि मिलती है।
  • यदि कोर्स की ड्यूरेशन पांच साल तक है, तो B.Tech, B.Eng. जैसे तकनीकी कोर्सेस में स्टडी करने वाले स्टूडेंट्स को केवल हर साल 12 हजार रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी।

ये भी पढ़े... राजस्थान में आदिवासी स्टूडेंट्स को B.Ed के लिए मिलती है 30 हजार की स्कॉलरशिप, करें आवेदन




एजिलिबिलिटी

  • 12 स्ट्रीम में पास होने वाले कैंडिडेट्स के मार्क्स 80% अधिक होना चाहिए।
  • कैंडिडेट्स अखिल भारतीय कॉउन्सिल टेक्निकल मान्यता प्राप्त कॉलेजों से पढ़ाई कर रहा होना चाहिए।
  • कैंडिडेट्स की पारिवारिक इयर्ली इनकम 4 लाख 5 सौ से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़े...अनुसूचित जाति के छात्रों को राजस्थान सरकार देती है प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें आवेदन



जरूरी डॉक्यूमेंट

  • बैंक की डिटेल फिल करने लिए बैंक का पासबुक
  • आधार नंबर
  • माता-पिता का इनकम सर्टिफिकेट
  • ई-मेल आईडी
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • विकलांगता सर्टिफिकेट

ये भी पढ़े...श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना में छात्रों को दी जाती है 25 हजार तक की स्कॉलरशिप, करें आवेदन



रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस

  • नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के कैंडिडेट्स लॉगिन पेज पर जाएं और अपना अप्लाई आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • कैप्चा टाइप करें और लॉगिन बटन पर Registration क्लिक करें।
  • अगली स्क्रीन पर रजिस्ट्रर मोबाइल नंबर और ओटीपी को फिल करें।
  • आपको पासवर्ड रीसेट करने के लिए स्क्रीन पर नोटिफिकेशन आएगा।
  • नया पासवर्ड बनाएं।
  • आपको कैंडिडेट्स के डैशबोर्ड पर नोटिफिकेशन आएगा।
  • फिर डिटेल और डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
  • आवेदन करने के बाद लास्ट में सबमिट बटन पर क्लिक करें।

thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬



👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



scholarship | scheme | Yojana | योजनासरकारी योजनाएं | government schemes | Indian Government Schemes



Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • government schemes
  • सरकारी योजनाएं
  • Indian Government Schemes
  • योजना
  • Yojana