सीएम मोहन यादव का ऐलान: मध्य प्रदेश को मिलेगा नया डेंटल कॉलेज, ओरल कैंसर रोकने के लिए बनेगी हेल्थ पॉलिसी

Arohi Raj | Sootr Creatives | Published:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में नया डेंटल कॉलेज खोलने का आश्वासन दिया है।
Plans are underway to expand dental care facilities in Madhya Pradesh. Chief Minister Dr. Mohan Yadav has given an assurance that a new dental college will be established in the state.
मध्य प्रदेश में डेंटल केयर से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नया डेंटल कॉलेज खोलने का आश्वासन दिया है। साथ ही, माउथ कैंसर की रोकथाम के लिए ओरल हेल्थ पॉलिसी बनाने की दिशा में भी काम होगा। इसके लिए दंत चिकित्सकों से योजना का ड्राफ्ट तैयार करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार यानी 19 नवंबर को एमपी स्टेट डेंटल काउंसिल के 62वें हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान डेंटिस्ट ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। इनमें बायोमेडिकल वेस्ट की दरें एक समान करने की मांग भी शामिल रही हैं।



मध्य प्रदेश में खुलेगा नया डेंटल कॉलेज

प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए नया डेंटल कॉलेज खोला जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल फैसिलिटी को लगातार बेहतर बनाने में जुटी है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है। दूर-दराज और ट्राइबल क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़े। इसके लिए मेडिकल एजुकेशन और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा CM मोहन यादव ने मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात भी कही।



ओरल कैंसर की रोकथाम के लिए बनेगी नीति

खबरों के मुताबिक, कार्यक्रम में मुंह के कैंसर (Oral Cancer) की रोकथाम पर भी चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने डेंटिस्ट से इस विषय पर योजना का ड्राफ्ट तैयार करने को कहा है। इस ड्राफ्ट के आधार पर ओरल हेल्थ पॉलिसी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इस नीति का उद्देश्य मुंह से जुड़ी बीमारियों से बचाव और उनके इलाज से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना होगा। माउथ कैंसर की समय पर पहचान और उपचार पर भी ध्यान दिया जाएगा। ओरल हेल्थ यानी मुंह की सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी अहम है। डेंटिस्ट इस दिशा में सुझाव देंगे। सरकार उन सुझावों के आधार पर आगे की योजना तैयार करेगी।



बायोमेडिकल वेस्ट की दरें एक समान करने की मांग

खबरों के मुताबिक, कार्यक्रम में डेंटिस्ट ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी समस्या भी उठाई है। परिषद के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बायोमेडिकल वेस्ट निपटाने की दरें अलग हैं। परिषद की मांग है कि इन दरों को एक समान किया जाए। इससे डेंटिस्ट को खर्च से जुड़ी परेशानी कम हो सकती है।



मुख्यमंत्री ने इस मांग पर प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट अस्पतालों और क्लीनिकों से निकलने वाले मेडिकल कचरे के सुरक्षित निपटान से जुड़ा है। डेंटल केयर केंद्रों में भी इस व्यवस्था का पालन करना जरूरी होता है।



FAQs



  1. एमपी स्टेट डेंटल काउंसिल समारोह में क्या विशेष घोषणा की गई?
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में एक नया डेंटल कॉलेज खोलने की घोषणा की, जिससे मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
  2. डेंटल स्वास्थ्य नीति का उद्देश्य क्या है?
    डेंटल स्वास्थ्य नीति का उद्देश्य मुंह से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम और इलाज की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है, जिसमें माउथ कैंसर की समय पर पहचान और उपचार पर ध्यान दिया जाएगा।
  3. डेंटिस्ट के द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट की दरों को एक समान करने की मांग की गई है
    डेंटिस्ट ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी समस्याओं को उठाया है, जिसमें विभिन्न जिलों में अलग-अलग दरें होने के कारण खर्च में परेशानी हो रही है, इसलिए दरों को एक समान करने की मांग की गई है।
Tags:
  • Madhya Pradesh Dental College
  • मध्य प्रदेश डेंटल कॉलेज
  • Biomedical Waste Management Rates
  • बायोमेडिकल वेस्ट दरें
  • Oral Cancer Prevention Policy
  • सीएम मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
  • ओरल हेल्थ पॉलिसी
  • CM Mohan Yadav
  • MP Dental College