रोहित के शतक के बाद भी हारी मुंबई इंडियंस, CSK के पथिराना मैन ऑफ द मैच

Rahul Garhwal | Apr 15, 2024, 24:34 IST
Chennai Super Kings beat Mumbai Indians by 20 runs in IPL
आईपीएल में वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का शतक टीम के काम नहीं आ सका। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मथीश पथिराना ने 4 विकेट अपने नाम किए।

Chennai Super Kings Beat Mumbai Indians


स्पोर्ट्स डेस्क. रोहित शर्मा का शतक भी मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला पाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसके होम ग्राउंड वानखेड़े में 20 रन से हरा दिया। CSK के मथीश पथिराना ने 4 विकेट चटकाकर मैच का पांसा पलट दिया। वे मैन ऑफ द मैच रहे।





मुंबई को मिला था 207 रन का टारगेट



चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 207 रन का टारगेट दिया था, लेकिन मुंबई 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 63 गेंदों पर 105 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। रोहित शर्मा को दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला। मुंबई ने लगातार विकेट गंवाए, जिसकी वजह से उसे हार का सामना करना पड़ा। ईशान किशन 23, तिलक 31 और टिम डेविड 13 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गए।



रोहित शर्मा ने 12 साल बाद लगाया शतक








रोहित शर्मा ने आईपीएल में 12 साल बाद शतक लगाया। वहीं वानखेड़े के मैदान पर ये उनका पहला शतक है। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 5 छक्के लगाए। रोहित मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। IPL में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब रोहित नाबाद रहे हों और मुंबई मैच हार गई। इससे पहले मुंबई ने वो सभी 18 मैच जीते थे जिनमें रोहित नाबाद रहे थे।



मथीश पथिराना की घातक गेंदबाजी








चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मथीश पथिराना ने मैच जिताऊ गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। पथिराना ने ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रोमारियो शेफर्ड को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। CSK के लिए मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे ने 1-1 विकेट लिया।



ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पारी








टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का नया ओपनिंग कॉम्बिनेशन फेल हो गया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ओपन करने आए अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर उतरे ऋतुराज ने 40 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 38 गेंदों पर 66 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 4 गेंदों पर 20 रन बनाए। मुंबई की ओर से हार्दिक ने 2, कोटजी और गोपाल ने 1-1 विकेट लिया।





ये खबर भी पढ़िए..



IPL में कितना कमा लेते हैं टीम मालिक शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, दिव्या मारन और नीता अंबानी



पावरप्ले में CSK और MI



  • चेन्नई सुपर किंग्स - 1 विकेट खोकर 48 रन
  • मुंबई इंडियंस - बिना विकेट खोए 63 रन

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings | Chennai Super Kings won by 20 runs | Rohit Sharma century in IPL | Rohit Sharma | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया | चेन्नई सुपर किंग्स 20 रन से जीती | आईपीएल में रोहित शर्मा का शतक



Tags:
  • रोहित शर्मा
  • rohit sharma
  • IPL
  • आईपीएल
  • Chennai Super Kings
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • Mumbai Indians
  • मुंबई इंडियंस
  • Mumbai Indians vs Chennai Super Kings
  • Chennai Super Kings beat Mumbai Indians
  • Chennai Super Kings won by 20 runs
  • Rohit Sharma century in IPL
  • मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया
  • चेन्नई सुपर किंग्स 20 रन से जीती
  • आईपीएल में रोहित शर्मा का शतक