दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया, रिषभ-अक्षर बने हीरो

Rahul Garhwal | Apr 24, 2024, 24:03 IST
Delhi Capitals beat Gujarat Titans by 4 runs in IPL
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने चौथी जीत दर्ज कर ली। दिल्ली ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया। DC की जीत के हीरो रिषभ पंत और अक्षर पटेल रहे। पंत मैन ऑफ द मैच रहे।

Delhi Capitals Beat Gujarat Titans


स्पोर्ट्स डेस्क. दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हरा दिया। IPL के इस सीजन में दिल्ली की ये चौथी जीत है। दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में 6वें नंबर पर आ गई है। दिल्ली के लिए कप्तान रिषभ पंत और अक्षर पटेल ने फिफ्टी लगाई।






गुजरात को मिला था 225 रन का टारगेट



दिल्ली कैपिटल्स के 225 रन के जवाब में गुजरात टाइटंस 8 विकेट खोकर 220 रन की बना सकी। टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा 65 रन साईं सुदर्शन ने बनाए। डेविड मिलर ने 55 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए रसीख सलाम ने 3 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके।





रिषभ पंत और अक्षर पटेल की फिफ्टी



टॉस हारकर पहले बैटिंग करने करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक नहीं रही। पावरप्ले में ही 3 खिलाड़ी पैवेलियन लौट गए। इसके बाद अक्षर पटेल ने 43 गेंदों पर 66 रन बनाए। वहीं रिषभ पंत ने 43 गेंदों पर 88 रन की पारी खेली। रिषभ-अक्षर के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। गुजरात के लिए संदीप वॉरियर ने 3 विकेट अपने नाम किए।



पावरप्ले में DC-GT



  • दिल्ली कैपिटल्स - 3 विकेट खोकर 44 रन
  • गुजरात टाइटंस - 1 विकेट खोकर 67 रन

Delhi Capitals vs Gujarat Titans | Delhi Capitals win by 4 runs | आईपीएल | दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस | दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को हराया | दिल्ली कैपिटल्स की 4 रन से जीत



Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • Delhi Capitals beat Gujarat Titans
  • दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को हराया
  • Delhi Capitals vs Gujarat Titans
  • Delhi Capitals win by 4 runs
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस
  • दिल्ली कैपिटल्स की 4 रन से जीत