दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया, पंत मैन ऑफ द मैच

Rahul Garhwal | Apr 17, 2024, 23:20 IST
Delhi Capitals beat Gujarat Titans by 6 wickets in IPL
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को उसी के घर में हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए लो स्कोरिंग मैच को दिल्ली ने अपने नाम किया। दिल्ली ने 90 रन का टारगेट 8.5 ओवर में चेज कर लिया।

Delhi Capitals Beat Gujarat Titans


स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में लो स्कोरिंग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली ने गुजरात टाइटंस को सिर्फ 89 रन पर ढेर कर दिया था, इसके बाद 8.5 ओवर में 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने बेहतरीन 3 स्टंपिंग की और नाबाद 16 रन बनाए। दिल्ली की ये तीसरी जीत है।



दिल्ली की आसान जीत








GT के 90 रन के टारगेट को हासिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। दिल्ली ने 8.5 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। ओपनर जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाए। शाई होप ने 10 गेंदों पर 19 और रिषभ पंत ने नाबाद 16 रन बनाए। गुजरात जाइंट्स के लिए संदीप वॉरियर ने 2 विकेट चटकाए।



गुजरात टाइटंस का सबसे छोटा स्कोर








दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था जो बिल्कुल सही साबित हुआ। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज एक के बाद एक पैवेलियन लौटते गए। दिल्ली के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की। गुजरात के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। राशिद खान ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। साईं सुदर्शन ने 12 और राहुल तेवतिया ने 10 रन बनाए। DC के लिए मुकेश कुमार ने 3, ईशांत, ट्रिस्टन स्टब्स ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर और खलील को 1-1 विकेट मिला। 89 रन गुजरात टाइटंस के आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है।



पावरप्ले में GT-DC



  • गुजरात टाइटंस - 4 विकेट खोकर 30 रन
  • दिल्ली कैपिटल्स - 4 विकेट खोकर 67 रन

Gujarat Titans vs Delhi Capitals | Delhi Capitals win by 6 wickets | गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को हराया | दिल्ली कैपिटल्स की 6 विकेट से जीत



Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • Gujarat Titans
  • गुजरात टाइटंस
  • Delhi Capitals
  • दिल्ली कैपिटल्स
  • Gujarat Titans vs Delhi Capitals
  • Delhi Capitals beat Gujarat Titans
  • Delhi Capitals win by 6 wickets
  • गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को हराया
  • दिल्ली कैपिटल्स की 6 विकेट से जीत