दिल्ली की IPL में दूसरी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया
Delhi Capitals Defeated Lucknow Super Giants By 6 Wickets
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली बार हराया। ये इस सीजन में दिल्ली की दूसरी जीत है। वहीं लखनऊ की दूसरी हार है। दिल्ली कैपिटल्स ने 168 रन का टारगेट 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए 3 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव मैन ऑफ द मैच रहे।
जैक फ्रेजर-मैगर्क और रिषभ पंत की फिफ्टी
दिल्ली के लिए डेब्यू कर रहे जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 35 गेंदों में 55 रन की धमाकेदार पारी खेली। कप्तान रिषभ पंत ने 41 रन का योगदान दिया। LSG के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट अपने नाम किए।
आयुष बडोनी ने बनाए 55 रन
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उन्होंने 8वें विकेट के लिए अरशद खान के साथ 73 रन की पार्टनरशिप की। कप्तान केएल राहुल ने 39 रन की पारी खेली। DC के लिए कुलदीप यादव ने 3 और खलील अहमद ने 2 विकेट हासिल किए।
पावरप्ले में दिल्ली और लखनऊ
- दिल्ली कैपिटल्स - 1 विकेट खोकर 62 रन
- लखनऊ सुपर जायंट्स - 2 विकेट खोकर 57 रन
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals | Delhi defeated Lucknow by 6 wickets | Delhi Capitals won by 6 wickets | आईपीएल | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया | दिल्ली कैपिटल्स 6 विकेट से जीती