मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत, RCB के खिलाफ 15.3 ओवर में चेज किए 197 रन

Rahul Garhwal | Apr 11, 2024, 23:59 IST
Mumbai Indians beat Royal Challengers Bangalore by 7 wickets in IPL
आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया। मुंबई ने 15.3 ओवर में 197 रन का टारगेट चेज कर लिया। RCB की ये 6 मैचों में पांचवीं हार है।

Mumbai Indians Beat Royal Challengers Bangalore


स्पोर्ट्स डेस्क. वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। इसके दम पर MI ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। वहीं RCB की ये 6 मैचों में पांचवीं हार है। मुंबई ने 197 रन का टारगेट सिर्फ 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के लिए 5 विकेट चटकाने वाले जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच रहे।





मुंबई को मिला था 197 रन का टारगेट



RCB ने मुंबई इंडियंस को 197 रन का टारगेट दिया था। मुंबई के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच 101 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। ईशान ने 69 और रोहित शर्मा ने 38 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 52 रन की तेज-तर्रार पारी खेली। हार्दिक 21 और तिलक 16 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान हार्दिक ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई।





डुप्लेसिस, रजत और कार्तिक की फिफ्टी



टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए। कप्तान डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 50 और दिनेश कार्तिक ने 53 रन की पारी खेली। विराट कोहली 3 और विल जैक्स 8 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। मैक्सवेल बिना खाता खोले LBW हो गए।



जसप्रीत बुमराह का पंजा








RCB के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। बुमराह ने विराट को आउट करके RCB को पहला और सबसे बड़ा झटका दिया था। बुमराह के नाम इस सीजन में 10 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप होल्डर बन गए हैं।



पावरप्ले में MI और RCB



  • पावरप्ले में मुंबई इंडियंस ने बिना विकेट खोए 72 रन बनाए।
  • पावरप्ले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 विकेट खोकर 44 रन बनाए।

IPL | Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore | Mumbai Indians win by 7 wickets | आईपीएल | मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया | मुंबई इंडियंस की 7 विकेट से जीत | आरसीबी



Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • Mumbai Indians
  • मुंबई इंडियंस
  • rcb
  • आरसीबी
  • Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore
  • Mumbai Indians beat Royal Challengers Bangalore
  • Mumbai Indians win by 7 wickets
  • मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया
  • मुंबई इंडियंस की 7 विकेट से जीत