पंजाब किंग्स ने जीत के साथ किया IPL का आगाज, दिल्ली 4 विकेट से हारी

Rahul Garhwal | Mar 24, 2024, 01:24 IST
Punjab Kings beat Delhi Capitals by 4 wickets
शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 का आगाज जीत के साथ किया। पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। 63 रन बनाने वाले सैम करन मैन ऑफ द मैच रहे।

Punjab Kings Beat Delhi Capitals


स्पोर्ट्स डेस्क. मोहाली में पंजाब किंग्स की जीत का डंका बज गया। दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हार मिली और पंजाब किंग्स ने जीत के साथ IPL 2024 का आगाज किया। दिल्ली ने 175 रन का टारगेट दिया था, जिसे पंजाब ने 19.2 ओवर में 177 रन बनाकर हासिल कर लिया।





सैम करन मैन ऑफ द मैच



पंजाब किंग्स के लिए सैम करन ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में 63 रन बनाए। लिविंगस्टन ने 38, प्रभसिमरन ने 26 और शिखर धवन ने 22 रन बनाए। दिल्ली के लिए खलील और कुलदीप ने 2-2 विकेट लिए।





दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए थे 74 रन



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। शाई होप ने 25 गेंदों में सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 10 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। वहीं डेविड वॉर्नर ने 21 गेंद में 21 रन का योगदान दिया। कार एक्सीडेंट के बाद वापसी करने वाले रिषभ पंत ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। रबाडा, बरार और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिया।





पावरप्ले में पंजाब और दिल्ली



  • पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 60 रन बनाए थे। शिखर धवन 22 और जॉनी बेयरस्टो 9 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए थे।
  • दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 54 रन बनाए थे। मिचेल मार्श 20 रन बनाकर आउट हुए थे।

आईपीएल | पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया



Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • Delhi Capitals
  • Punjab Kings
  • दिल्ली कैपिटल्स
  • पंजाब किंग्स
  • Punjab Kings beat Delhi Capitals
  • पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया