राजस्थान रॉयल्स ने 8वां मैच जीता, लखनऊ को उसके घर में 7 विकेट से हराया

Rahul Garhwal | Apr 28, 2024, 01:01 IST
Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 7 wickets in IPL
आईपीएल की टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में एक और जीत अपने नाम कर ली। RR ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घर में 7 विकेट से हराकर 8वां मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Rajasthan Royals Beat Lucknow Super Giants


स्पोर्ट्स डेस्क. राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घर में मात दे दी। संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल की दमदार पारियों से RR ने LSG को 7 विकेट से हरा दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 121 रन की पार्टनरशिप की। कप्तान संजू सैमसन मैन ऑफ द मैच रहे।





राजस्थान को मिला था 197 रन का टारगेट



LSG के 197 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 19 ओवर में ही 199 रन बना लिए। सैमसन ने 71 और ध्रुव जुरेल ने 52 रन बनाए। दोनों जीत दिलाकर ही लौटे। कप्तान सैमसन ने विजयी छक्का लगाया। सैमसन-जुरेल की दमदार शतकीय पार्टनरशिप ने लखनऊ के हाथों से जीत छीन ली। यशस्वी ने 24, बटलर ने 34 और रियान पराग 14 रन बनाकर आउट हुए। LSG के लिए यश, स्टॉयनिस और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट लिया।





लखनऊ सुपर जायंट्स के राहुल-हूडा की फिफ्टी



लखनऊ सुपर जायंट्स टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी थी। LSG की शुरुआत खराब रही। क्विंटन डीकॉक पहले और स्टॉयनिस दूसरे ओवर में पैवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल और दीपक हूडा ने टीम को संभाला। केएल राहुल ने 76 और दीपक हूडा ने 50 रन बनाए। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने 2 विकेट लिए। बोल्ट, आवेश और अश्विन को 1-1 विकेट मिला।





पावरप्ले में LSG-RR



  • लखनऊ सुपर जायंट्स - 2 विकेट खोकर 46 रन
  • राजस्थान रॉयल्स - 1 विकेट खोकर 60 रन

IPL | Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals | Rajasthan Royals win by 7 wickets | Rajasthan Royals won the 8th match | आईपीएल | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया | राजस्थान रॉयल्स की 7 विकेट से जीत | राजस्थान रॉयल्स ने 8वां मैच जीता



Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals
  • Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants
  • Rajasthan Royals win by 7 wickets
  • Rajasthan Royals won the 8th match
  • लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया
  • राजस्थान रॉयल्स की 7 विकेट से जीत
  • राजस्थान रॉयल्स ने 8वां मैच जीता