IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ठोका सबसे तेज शतक, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Sandeep Kumar | Apr 28, 2025, 22:56 IST
IPL 2025 14 year
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ आईपीएल करियर का सबसे तेज शतक ठोका है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया।

IPL 2025 : जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में वैभव सूर्यवंशी का तूफान आया। वैभव ने मात्र 35 गेंदों पर 100 रन बनाते हुए शतक जड़ डाला। वैभव ने 11 छक्के और 7 चौकों की मदद से 100 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली इस दौरान उन्होंने मोहम्मद सिराज से लेकर ईशांत शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर सभी की गेंदों पर खूब छक्के उड़ाए।



वैभव सूर्यवंशी : IPL में क्यों हो रही है Vaibhav Suryavanshi की हर जगह चर्चा | IPL


ईशांत के एक ओवर में तो वैभव ने 26 रन ठोक डाले। इसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी की खतरनाक बल्लेबाजी देखकर डगआउट में बैठे राजस्थान के कोच राहुल द्रविड़ भी बेहद खुश नजर आए। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ आईपीएल करियर का सबसे तेज शतक ठोका है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया। वैभव ने अपनी पारी में कुल 38 गेंदों पर 101 रन बनाए।



कौन हैं Vaibhav Suryavanshi? जिन्होंने तोड़ा प्रयास रे बर्मन का रिकॉर्ड, 14 साल 23 दिन की उम्र में


वैभव बने सबसे तेज शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज

इंडियन प्रीमियर लीग में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शतक रचकर इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में सबसे युवा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए। आईपीएल में सबसे तेज शतक क्रिस गेल को नाम है।



शतक के साथ कई उपलब्धियां

वैभव सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा करते ही कई उपलब्धियां हासिल कर लीं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक है। इतना ही नहीं, वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।





thesootr links



Tags:
  • आईपीएल
  • गुजरात टाइटंस
  • राजस्थान रॉयल्स
  • IPL 2025
  • वैभव सूर्यवंशी