ADA Recruitment 2025 : साइंटिस्ट बनने का मौका, 21 अप्रैल से पहले करें आवेदन

Manya Jain | Mar 24, 2025, 16:30 IST
ada recruitment 2025
एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने 137 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पद प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 'B' और 'C' के हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का मौका है।

ADA Recruitment 2025 : अगर आप एरोनॉटिक्स में रूचि रखते हैं या इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए अच्छा मौका लेकर आए हैं। दरअसल एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA), भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत, 137 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रही है। ये पद प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 'B' और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 'C' के लिए हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।



पद की जानकारी

प्रोजेक्ट साइंटिस्ट B और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट C



आवश्यक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।



आयु सीमा

प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 'B' के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है, जबकि प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 'C' के लिए यह 40 वर्ष निर्धारित की गई है।



यह खबर भी पढ़ें...Railway Job 2025 : ITI हैं पास, तो आपके लिए रेलवे लाया सरकारी नौकरी का अच्छा मौका



चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान और अनुभव का मूल्यांकन किया जाएगा।



आवश्यक डाक्यूमेंट्स

आवेदन के समय उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और हालिया पासपोर्ट साइज की तस्वीर अपलोड करनी होगी।



यह खबर भी पढ़ें... Goverment Teacher Job : सरकारी टीचर बनने का बढ़िया मौका, इस भर्ती में करें आवेदन



आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को एडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.ada.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यताएं और कार्य अनुभव भरना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद, आवेदन पत्र को अंतिम तिथि से पहले सबमिट करना होगा।



यह खबर भी पढ़ें... NHM Sarkari Naukri : मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का मौका, आज ही करें आवेदन



ADA – Official Website Link



ADA – Official Notification Link/ Full Notice



thesootr links

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • GOVERMENT JOB
  • sarkari naukri
  • new goverment jobs
  • नई सरकारी नौकरी