एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी में निकली नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई

Dolly patil | Jul 04, 2024, 12:35 IST
QEDD
एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी ( AEES ) में नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। जो भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें।

एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी ( AEES ) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका है। अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं तो आपके लिए यहां बढ़िया अवसर है।



दरअसल एटॉमिक एनर्जी विभाग ने एईईएस के तहत प्रिंसिपल और स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।



अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो एईईएस की आधिकारिक वेबसाइट aees.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।



कितने पदों पर भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 9 टीचिंग के पदों पर बहाली की जाएगी। अगर आप भी इन पदों पर नौकरी पाने की ख्वाहिश रखते हैं तो 12 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।



किन पदों पर पर होगी भर्तियां

नौ4ी34ू


योग्यता

  • स्पेशल एजुकेटर- किसी भी विषय में तीन वर्षीय ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कुल मिलाकर कम से कम 50% अंकों या समकक्ष CGPA के साथ B.Ed. ( विशेष शिक्षा ) की डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ ही NCTE द्वारा तैयार दिशा-निर्देशों के अनुसार CBSE द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट ( CTET ) ( पेपर II ) पास होनी चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी माध्यम में टीचिंग में एफिशिएंसी होने के साथ हिंदी और कंप्यूटर का वर्किंग नॉलेज होना चाहिए।
  • प्रिंसिपल- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% कुल अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड की डिग्री और अंग्रेजी माध्यम में टीचिंग में एफिशिएंसी के साथ हिंदी और कंप्यूटर स्किल में वर्किंग नॉलेज होना चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • sarkari naukari
  • Sarkari Jobs
  • एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी
  • AEES Recruitment 2024