AFMS भर्ती 2026: सेना में डॉक्टर बनने का मौका, 120 मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती, 9 नवंबर से शुरू हो सकते हैं आवेदन

Arohi Raj | Sootr Creatives | Nov 01, 2026, 12:35 IST
AFMS के 120 पदों के लिए जल्द आवेदन शुरू हो सकता है।
There is good news for medical candidates preparing for a career in the armed forces. Recruitment for 120 Medical Officer positions in the Armed Forces Medical Services (AFMS) is expected to be announced.
सेना में नौकरी करने की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस (AFMS) में मेडिकल ऑफिसर के लिए 120 पदों पर भर्ती निकल सकती है।खबरों के मुताबिक, 9 नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकता है। 18 नवंबर 2026 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, चयन प्रक्रिया और एलिजिबिलिटी की पूरी जानकारी 7 नवंबर 2026 को जारी होने वाली डिटेल्ड नोटिफिकेशन में स्पष्ट होगी।

पदों का विवरण

नोटिस के मुताबिक, कुल 120 पदों में से 90 पद पुरुष और 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निकलने की संभावनाएं हैं। सभी उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना जरूरी बताया गया है।



योग्यता और ऐज लिमिट

मिनिमम क्वालिफिकेशन MBBS है। जानकारी के मुताबिक, एमबीबीएस उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 1997 या उसके बाद होना चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री धारकों के लिए यह तारीख 2 जनवरी 1992 या उसके बाद बताई गई है। सभी उम्मीदवारों को जरूरी फिजिकल और मेंटल फिटनेस की शर्तें पूरी करनी होंगी।



चयन प्रक्रिया

खबरों के मुताबिक, चयन की विस्तृत शर्तें और मेरिट के नियम अभी नोटिस में तय नहीं हुए हैं। इंटरव्यू दिसंबर 2026 में दिल्ली में होने की संभावना है। चयन के लिए किसी रिटन एग्जाम या NEET PG स्कोर की शर्त को अंतिम मानकर न चलें। पहले की भर्ती में नीट पीजी स्कोर की बात हुई थी, लेकिन यह इस भर्ती पर लागू होगा या नहीं, यह नोटिस से ही तय होगा।



आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।
  • यहां मेडिकल ऑफिसर (Short Service Commission) 2026 का नोटिफिकेशन खोलें।
  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने पर आवेदन का विकल्प चुनें।
  • अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें।
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फॉर्म में भरी सभी जानकारियां अच्छी तरह चेक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म जमा कर दें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद उसका Confirmation Record सुरक्षित रखें।
Apply Online (From 9 November 2026)Official AFMS Application Website
Detailed Notification (Scheduled for 7 November 2026)View Official Recruitment Website
Official WebsiteClick Here

FAQs



  1. इस भर्ती में कितने पद हैं?
    इस भर्ती में कुल 120 पद हैं, जिनमें से 90 पद पुरुष और 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं।
  2. इस भर्ती के लिए योग्यता और उम्र सीमा क्या है?
    इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता MBBS है, और MBBS उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 1997 या इसके बाद होना चाहिए, जबकि पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री धारकों के लिए यह तारीख 2 जनवरी 1992 या इसके बाद है।
  3. क्या कोई लिखित परीक्षा या NEET PG स्कोर आवश्यक होगा?
    आवेदन में लिखित परीक्षा या NEET PG स्कोर की आवश्यकता पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है, यह चयन प्रक्रिया के नोटिस में ही निर्धारित किया जाएगा।
Tags:
  • AFMS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026
  • AFMS SSC भर्ती
  • सेना मेडिकल सर्विसेज भर्ती
  • MBBS डॉक्टर सेना नौकरी
  • शॉर्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर
  • AFMS Medical Officer Recruitment 2026
  • AFMS SSC medical officer jobs
  • Armed Forces Medical Services recruitment
  • MBBS doctor army jobs India
  • AFMS apply online 2026