4 साल पूरे होने से पहले अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी, सरकार का नया इंतजाम
अग्निवीरों केलिए एक बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है।चार साल का कार्यकालपूरा होने से पहले हीकेंद्र सरकार उनके लिएस्थायी नौकरी का पूराइंतजाम करने जा रहीहै। रक्षा मंत्रालय केसूत्रों ने इस योजनाकी जानकारी दी है।सेना से अग्निवीरों कापहला बैच जनवरी 2027में सेवामुक्त होने जारहा है। जिसमें 19हजार से ज्यादाअग्निवीर शामिल हैं।इन्हें 1 जनवरी 2023को भारतीय सेना में भर्तीकिया गया था और अबइनका चार साल काकार्यकाल पूरा हो रहाहै।
सरकार ने बनाया खास एग्जिट प्लान
सूत्रों केमुताबिक रक्षामंत्रालय नेअग्निवीरों के लिए एकप्रभावी एग्जिट प्लानतैयार किया है। जिन 25प्रतिशत अग्निवीरों कोसेना में ही स्थायीकिया जाना है, उनकीयोग्यता सूची कार्यकालपूरा होने से पहले हीजारी कर दी जाएगी।इसके लिए आंतरिकपरीक्षा की प्रक्रियापूरी करके मेरिट सूचीतैयार की जाएगी।
पहलेयह योजना थी कि एक बारसभी अग्निवीरसेवामुक्त होंगे औरउसके बाद 25 प्रतिशतकी दोबारा बहाली होगी,लेकिन अब इस तरीके कोबदल दिया गया है, ताकिप्रक्रिया कार्यकालखत्म होने से पहले हीपूरी हो सके।
सुरक्षा बलों में मिलेगी बाकी अग्निवीरों को नौकरी
दूसरी तरफ बाकी बचे 75प्रतिशत अग्निवीरों केलिए अर्धसैनिक बलों औरपुलिस बलों में नौकरीसुनिश्चित की जाएगी।इसके लिए गृह मंत्रालयके एक विशेष पोर्टल केजरिए उनकी नियुक्तिप्रक्रिया पूरी कीजाएगी। सरकार का मुख्यमकसद यही है कि चारसाल का कार्यकाल पूराहोने से पहले हीअग्निवीरों कीअर्धसैनिक बलों, पुलिसया अन्य सरकारीविभागों में स्थायीनियुक्ति तय हो जाए।
पहले से तय है आरक्षण
सशस्त्र बलोंऔर सरकारी सेवाओं मेंअग्निवीरों के लिएसीटें पहले ही आरक्षितकर दी गई हैं। इस पूरीयोजना का मकसद यही हैकि सेवामुक्त होते समयअग्निवीर के हाथ मेंस्थायी नौकरी कानियुक्ति पत्र हो,ताकि उन्हें बाहरनिकलकर नए सिरे सेनौकरी की तलाश न करनीपड़े।
कितने अग्निवीर होंगे सेवामुक्त
अग्निपथयोजना के नियमों केमुताबिक चार साल काकार्यकाल पूरा होने केबाद सिर्फ 25 प्रतिशतअग्निवीरों को हीनियमित कैडर में रिटेनकिया जाएगा, जबकि बाकी75 प्रतिशत अग्निवीरोंको सेवामुक्त कर दियाजाएगा।
सेवामुक्त होने वालों के लिए पुनर्वास कार्यक्रम
सेवामुक्त होने वाले75 प्रतिशत अग्निवीरोंके लिए केंद्र औरराज्य सरकारों ने अपनेअलग-अलग विभागों मेंआरक्षण और प्राथमिकताका प्रावधान किया है।
किन विभागों में मिलेंगे कितने मौके
अग्निवीरों को BSF,CRPF, CISF,भारत-तिब्बत सीमापुलिस और असम राइफल्समें सिपाही औरराइफलमैन के पदों पर50 प्रतिशत आरक्षणदिया जाएगा। इन्हेंलिखित परीक्षा,शारीरिक मानक परीक्षणऔर शारीरिक दक्षतापरीक्षा से भी छूटमिलेगी।
इसके अलावाभारतीय रेलवे मेंश्रेणी-2 और उससे ऊपरके पदों में 5प्रतिशत, जबकिश्रेणी-1 के पदों में10 प्रतिशत क्षैतिजआरक्षण पूर्वअग्निवीरों के लिएनिर्धारित किया गयाहै।
ये भी पढ़ें...
MP में अग्निवीरों को वर्दी का रास्ता साफ: होमगार्ड और पूर्व सैनिकों का कोटा घटाकर मिलेगा आरक्षण
टैटू का शोक न तोड़ दे वर्दी का सपना, अग्निवीरों के लिए सेना का नया फरमान
छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण, नीट, जेईई की कोचिंग फ्री