सरकारी नौकरी: AIIMS Bhopal Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
Govt Jobs 2026. AIIMSभोपाल ने मेडिकल फील्ड के एक्सपर्ट्स के लिए भर्ती नोटिफ्केशन जारी किया है। संस्थान द्वाराअसिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor)के 39 पदों को अनुबंध के आधार (Contractual Basis) पर भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
यदि आप चिकित्सा शिक्षा और रिसर्च (Medical Research) में अपना करियर बनाना चाहते हैं,तोएम्स भोपाल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026आपके लिए अच्छा मौका है।
AIIMS Bhopal भर्ती नोटिफिकेशन 6 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के ७ दिन के अंदर अप्लाई कर सकते हैं।
पदों की जानकारी
कुल 39 पदों को 22 विभिन्न विभागों में बांटा किया गया है।
- मेडिकल ऑन्कोलॉजी/हेमेटोलॉजी:03 पद
- क्रिटिकल केयर मेडिसिन:03 पद
- रेडियोडायग्नोसिस:03 पद
- रुमेटोलॉजी और क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी:03 पद
- पल्मोनरी मेडिसिन:02 पद
- सर्जिकल ऑन्कोलॉजी:02 पद
- नेफ्रोलॉजी:02 पद
- कार्डियोलॉजी:02 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. सामान्य चिकित्सा विषय (General Disciplines)
- शैक्षणिक योग्यता:संबंधित विषय में एमडी/एमएस (MD/MS) या समकक्ष डिग्री।
- अनुभव:पीजी डिग्री प्राप्त करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में 3 साल का शिक्षण या रिसर्च अनुभव।
2. सुपर-स्पेशियलिटी विषय (Super-Specialty Disciplines)
- शैक्षणिक योग्यता:संबंधित विषय में डीएम/एमसीएच (DM/MCh) (2-3 साल का कोर्स) या समकक्ष डिग्री।
- अनुभव:यदि डीएम/एमसीएच 3 साल का है,तो किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है। 2 साल के कोर्स वाले उम्मीदवारों के लिए 1 साल का अनुभव अनिवार्य है।
3. आयु सीमा (Age Limit)
- उम्मीदवारों की अधिकतम आयु50 साल(साक्षात्कार की तिथि तक) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) को 5 साल और ओबीसी (OBC) को 3 साल की छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
| श्रेणी (Category) | शुल्क (Fee) |
| सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | 2 हजार |
| एससी / एसटी / महिला / दिव्यांग | कोई शुल्क नहीं (Exempted) |
आवेदन शुल्क का भुगतान केवल डिमांड ड्राफ्ट के जरिए किया जाना चाहिए, जो "Executive Director, AIIMS, Bhopal" के नाम पर होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- आवेदन की जांच (Scrutiny):प्राप्त ईमेल आवेदनों की पात्रता के आधार पर छंटनी की जाएगी।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification):योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार से एक दिन पहले कौटिल्य भवन,एम्स भोपाल में डाक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
- साक्षात्कार (Interview): वेरिफिकेशन के बाद,उम्मीदवारों को चयन समिति के समक्ष इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- संस्थान की वेबसाइटaiimsbhopal.edu.inसे आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड करें।
- फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और अपनी फोटो लगाएं।
- ₹2 हजारका डिमांड ड्राफ्ट बनवाएं (यदि लागू हो)।
- सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स (डिग्री,अनुभव प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र) को स्कैन करें।
- भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों को एक सिंगल पीडीएफ फाइल के रूप मेंrecruitment.contractual@aiimsbhopal.edu.inपर भेजें।
- ईमेल का विषय (Subject):"Engagement of Assistant Professor (On CONTRACTUAL BASIS) in the Department of [अपने विभाग का नाम लिखें]"।
आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- भरा हुआ आवेदन पत्र (Prescribed Format)
- मूल डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft)
- पहचान पत्र और जन्म तिथि प्रमाण (10वीं की मार्कशीट)
- एमबीबीएस और पीजी/सुपर-स्पेशियलिटी की डिग्री एवं मार्कशीट
- अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificates)
- मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन (MCI Registration)
- दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
Application Form: Click here
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये खबरें भी पढ़ें...
10वीं-12वीं पास के लिए नोएडा एयरपोर्ट में निकली भर्ती, जानें फॉर्म भरने के स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
CSIR AMPRI Vacancy: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, जानें सैलेरी
MPSC Vacancy 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 571 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
एमपी में 3 महीने में 28 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी रिटायर, कामकाज पर पड़ेगा असर