भोपाल एम्स में जूनियर रेजिडेंट के 20 पदों पर भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी, जानें कब होगा इंटरव्यू

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 29, 2026, 16:54 IST
एमबीबीएस पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, भोपाल एम्स में 20 पदों पर भर्ती
AIIMS Bhopal Recruitment 2026: AIIMS Bhopal is hiring 20 Junior Residents. MBBS graduates can attend the walk-in on November 19, 2026. Basic pay: ₹56,100 per month plus allowances.
मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एम्स भोपाल ने जूनियर रेजिडेंट के 20 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों को 19 नवंबर 2026 को सीधे वॉक-इन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके लिए सुबह 9 बजे तय जगह पर पहुंचना होगा। नौकरी मिलने पर हर महीने 56 हजार रुपए सैलरी मिलेगा।

इसके अलावा नियमों के अनुसार दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे। इस भर्ती में एमबीबीएस पास उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। उनके पास मेडिकल काउंसिल का वैध रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। भर्ती में जाने से पहले सभी जरूरी जानकारी अच्छी तरह देख लें। इनमें योग्यता, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी शामिल है।



भोपाल एम्स में कितने पदों पर होगी भर्ती?

एम्स भोपाल ने जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के कुल 20 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां संविदा आधार पर की जाएंगी।



भर्ती का विज्ञापन 27 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। इसका विज्ञापन क्रमांक AIIMS, Bhopal/JR (Non-Acad.)/2026/10 है।



AIIMS Bhopal Recruitment 2026 के तहत अलग-अलग वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।



श्रेणीपदों की संख्या
सामान्य (UR)9
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)4
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)3
अनुसूचित जाति (SC)2
अनुसूचित जनजाति (ST)2
कुल पद20

इन 20 पदों में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एक पद क्षैतिज आरक्षण के तहत शामिल है।



कब और कहां होगा वॉक-इन इंटरव्यू?

एम्स भोपाल में जूनियर रेजिडेंट भर्ती के लिए 19 नवंबर 2026 को वॉक-इन प्रक्रिया होगी।



उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा। सुबह 10 बजे के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाएगा।



इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।



Walk-in Interview का आयोजन एम्स भोपाल के कौटिल्य भवन में किया जाएगा।



स्थान: चौथी मंजिल, डीनरी, कौटिल्य भवन, एम्स भोपाल।



उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले पहुंचें। इससे दस्तावेजों की जांच और दूसरी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में आसानी होगी।



कौन कर सकता है आवेदन?

जूनियर रेजिडेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होना जरूरी है। यह डिग्री राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मान्यता प्राप्त संस्थान या राष्ट्रीय महत्व के संस्थान से होनी चाहिए।



उम्मीदवार का NMC या राज्य मेडिकल काउंसिल में वैध रजिस्ट्रेशन भी होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार की इंटर्नशिप इंटरव्यू की तारीख से पिछले पांच साल के भीतर पूरी हुई होनी चाहिए।



जिन उम्मीदवारों का एमबीबीएस कोर्स पूरा नहीं हुआ है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस की FMGE परीक्षा का प्रमाणपत्र भी दिखाना होगा।



क्या है आयु सीमा

इस भर्ती में उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 19 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।



ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम तीन साल और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी अलग-अलग वर्गों के अनुसार आयु में छूट निर्धारित है।



सामान्य वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल, ओबीसी वर्ग को 13 साल और एससी-एसटी वर्ग को 15 साल तक की छूट मिलेगी।



कितनी मिलेगी सैलरी?

एम्स भोपाल में जूनियर रेजिडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिलेगी।



इसके तहत पे लेवल-10 के पहले सेल में 56 हजार रुपए प्रतिमाह मूल वेतन निर्धारित है।



इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) भी दिया जाएगा।



यह नियुक्ति शुरुआत में छह महीने के लिए होगी। जरूरत पड़ने पर इसे अगले छह महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है।



कुछ मामलों में संस्थान दो कार्यकाल के बाद भी नियुक्ति की अवधि बढ़ा सकता है।



हालांकि, यह नियमित सरकारी नियुक्ति नहीं है। उम्मीदवारों की भर्ती संविदा आधार पर होगी।



आवेदन करने के लिए कितनी फीस लगेगी?

एम्स भोपाल ने अलग-अलग वर्गों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया है।



सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को एक हजार रुपए शुल्क देना होगा।



वहीं, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।



श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / OBC / EWS₹1,000
SC / STकोई शुल्क नहीं
महिला उम्मीदवारकोई शुल्क नहीं
दिव्यांग उम्मीदवारकोई शुल्क नहीं

आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के जरिए करना होगा। यह डिमांड ड्राफ्ट 'EXECUTIVE DIRECTOR, AIIMS, Bhopal' के नाम से बनवाना होगा।



डिमांड ड्राफ्ट इंटरव्यू के दिन अपने साथ लेकर जाना होगा। जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।



कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

AIIMS Bhopal Junior Resident Vacancy के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या दोनों शामिल हो सकते हैं। इसका फैसला संस्थान का प्रशासन करेगा। यदि किसी पद के लिए 20 से ज्यादा उम्मीदवार आते हैं तो लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।



लिखित परीक्षा के आधार पर प्रत्येक पद के लिए मेरिट में आने वाले 15 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा। हालांकि, अंतिम चयन केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर होगा।



लिखित परीक्षा के अंक सिर्फ इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने में इस्तेमाल होंगे। अगर दो उम्मीदवारों के इंटरव्यू में बराबर अंक आते हैं तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को मेरिट में प्राथमिकता दी जाएगी।



इंटरव्यू में कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं?

वॉक-इन प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा।



  • इनमें भरा हुआ आवेदन फॉर्म, जन्मतिथि का प्रमाणपत्र, फोटो पहचान पत्र और पते का प्रमाण शामिल है।
  • इसके अलावा एमबीबीएस की सभी मार्कशीट, डिग्री, इंटर्नशिप पूरा करने का प्रमाणपत्र और मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अपना वैध जाति या संबंधित श्रेणी का प्रमाणपत्र लेकर जाना होगा।
  • विदेश से एमबीबीएस करने वाले उम्मीदवारों को FMGE प्रमाणपत्र दिखाना होगा।
  • उम्मीदवारों को पांच पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखनी होंगी।

सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और स्वप्रमाणित फोटोकॉपी का एक सेट लेकर पहुंचना होगा। जरूरी मूल दस्तावेज नहीं होने पर उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।



आवेदन कैसे करना होगा?

इस भर्ती में अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था नहीं है। उम्मीदवारों को एम्स भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।



इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी। जरूरी दस्तावेजों और आवेदन शुल्क के डिमांड ड्राफ्ट के साथ 19 नवंबर को निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।



जो उम्मीदवार पहले से किसी सरकारी विभाग, सरकारी अस्पताल या स्वायत्त संस्थान में नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने वर्तमान संस्थान से अनापत्ति प्रमाणपत्र यानी NOC भी लाना होगा।



बिना जरूरी NOC के ऐसे उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।



AIIMS Bhopal Junior Resident Application Form



Official Notification PDF



AIIMS Bhopal Official Website



FAQ

  1. AIIMS Bhopal Recruitment 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?
    एम्स भोपाल में जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के कुल 20 पदों पर भर्ती होगी।
  2. एम्स भोपाल में जूनियर रेजिडेंट भर्ती का इंटरव्यू कब होगा?
    वॉक-इन भर्ती प्रक्रिया 19 नवंबर 2026 को होगी। उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा।
  3. AIIMS Bhopal Junior Resident भर्ती के लिए क्या योग्यता चाहिए?
    उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री और NMC या राज्य मेडिकल काउंसिल का वैध रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
Tags:
  • भोपाल एम्स भर्ती
  • सरकारी नौकरी
  • भोपाल मेडिकल भर्ती
  • AIIMS Bhopal Vacancy
  • AIIMS Bhopal Junior Resident Vacancy
  • MP Sarkari Naukri
  • एम्स भोपाल
  • AIIMS Bhopal Recruitment 2026
  • एम्स भोपाल में जूनियर रेजिडेंट भर्ती
  • जूनियर रेजिडेंट