AIIMS Senior Resident Vacancy नोटिफिकेशन जारी, 142 पदों के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन

Manya Jain | Apr 09, 2026, 18:16 IST
aiims deoghar senior resident recruitment
AIIMS देवघर ने सीनियर रेजिडेंट के 142 पदों पर भर्ती निकाली है। ईमेल या ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के लिए यह बेहतरीन मौका है।

Govt Jobs 2026.एम्स (AIIMS) देवघर ने सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है। मेडिकल फील्ड के एक्सपर्ट्स के लिए यह बहुत बड़ा मौका है। कुल 142 खाली पदों को भरने के लिए नोटिस जारी हुआ है। प्रतिष्ठित संस्थान के साथ काम करने का यह सुनहरा मौका है। आप ऑफलाइन और ईमेल दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।



सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती मेंआवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2026 है। अपना फॉर्म भरने में बिल्कुल भी देरी न करें। आवेदन से पहले सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स और योग्यता की जांच जरूर कर लें।



पदों की जानकारी

  • एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर: 26 पद
  • जनरल मेडिसिन: 14 पद
  • जनरल सर्जरी: 15 पद
  • प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obstetrics and Gynecology): 10 पद
  • बाल रोग (Paediatrics): 08 पद
  • बायोकेमिस्ट्री: 08 पद
  • रेडियो डायग्नोसिस: 06 पद

(अन्य विभागों जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और डर्मेटोलॉजी में भी रिक्तियां उपलब्ध हैं।)



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (MD/MS/DNB/MDS) होनी चाहिए।
  • ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक के लिए MD/DNB (Transfusion Medicine) अनिवार्य है।
  • विदेशी स्नातकों के पास NBE द्वारा आयोजित FMGE प्रमाणपत्र होना चाहिए।

2. आयु सीमा (Age Limit - साक्षात्कार के दिन तक)

  • अधिकतम आयु 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आयु में छूट: एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी (OPH) उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार 5 से 10 साल की छूट दी जाएगी।

सैलरी और टैन्यूर

  • चयनित उम्मीदवारों को 67 हजार 700 रुपए हर महीने के आधार पर सैलरी के साथ एनपीए (NPA) और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।
  • यह नियुक्ति शुरू में 1 साल के लिए होगी, जिसे अधिकतम 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है। निजी प्रैक्टिस पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी (Category)शुल्क (Fee)
सामान्य (UR)3 हजार रुपए
ओबीसी (OBC)1 हजार रुपए
ईडब्ल्यूएस (EWS)1 हजार रुपए
SC / ST / PWD / महिलानिःशुल्क (Exempted)

आवेदन कैसे करें?

  • फॉर्म डाउनलोड करें: आधिकारिक वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • विवरण भरें: व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • सॉफ्ट कॉपी भेजें: भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों को एक सिंगल PDF फाइल (5MB से कम) में स्कैन करें और 25 अप्रैल 2026 तक sr.recruitment@aiimsdeoghar.edu.in पर ईमेल करें।
  • हार्ड कॉपी भेजें: आवेदन फॉर्म, डिमांड ड्राफ्ट और स्व-सत्यापित दस्तावेजों के सेट को स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजें:
  • लिफाफे पर लिखें: “Application for the Post of SR in the Department of [विभाग का नाम]”।

ये खबरें भी पढ़ें...



10वीं-12वीं पास के लिए नोएडा एयरपोर्ट में निकली भर्ती, जानें फॉर्म भरने के स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस



CSIR AMPRI Vacancy: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, जानें सैलेरी



MPSC Vacancy 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 571 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया



एमपी में 3 महीने में 28 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी रिटायर, कामकाज पर पड़ेगा असर



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • AIIMS
  • सीनियर रेजिडेंट
  • सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026