पुलिस में होना चाहते हैं भर्ती? तो Andaman & Nicobar Police Vacancy में करें आवेदन

Manya Jain | Apr 29, 2026, 16:03 IST
Andaman Nicobar Police Vacancy
अंडमान और निकोबार पुलिस में 495 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रुप B और C के लिए आवेदन 27 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 मई 2026 तय की गई है।


Latest Sarkari Naukri.अंडमान और निकोबार पुलिस ने नई भर्ती का एलान किया है। ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती (govt jobs 2026) के जरिए कुल 495 पद भरे जाएंगे। एग्जीक्यूटिव और पुलिस रेडियो जैसी शाखाओं में मौके हैं।



मोटर ट्रांसपोर्ट और मरीन फोर्स में भी नियुक्तियां होंगी। पुलिस विभाग का हिस्सा बनने का यह शानदार मौका है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो गई है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 मई 2026 है।



इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक बेबसाइट police.andaman.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।



पदों की जानकारी और क्वालिफिकेशन

1. एग्जीक्यूटिव ब्रांच (Executive Branch)

  • सब-इंस्पेक्टर (SI): 31 पद (ग्रेजुएट + ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य)
  • कांस्टेबल (Executive): 155 पद (12वीं पास + ड्राइविंग लाइसेंस)
  • अनुयायी (Follower - रसोइया, नाई आदि): विभिन्न पद (10वीं पास + संबंधित कौशल)

2. पुलिस रेडियो संगठन (Police Radio Organization)

  • रेडियो ऑपरेटर (ASI): 71 पद (इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा)
  • रेडियो तकनीशियन (ASI): 12 पद (इलेक्ट्रॉनिक्स/रेडियो में इंजीनियरिंग डिप्लोमा)

3. फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (Fire Services)

  • फायरमैन (Constable): 77 पद (12वीं पास + ड्राइविंग लाइसेंस)
  • सब-इंस्पेक्टर (Station Officer): 01 पद (विज्ञान/इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट + फायर ट्रेनिंग)

4. इंडिया रिजर्व बटालियन (IRBn)

  • कांस्टेबल (GD): 29 पद (12वीं पास + ड्राइविंग लाइसेंस)
  • सब-इंस्पेक्टर (GD): 01 पद (ग्रेजुएट + ड्राइविंग लाइसेंस)

आयु सीमा (Age Limit - 17 मई 2026 तक)

  • एसआई और एएसआई पद: अधिकतम 30 साल।
  • कांस्टेबल (पुरुष): 18 से 25 साल।
  • कांस्टेबल (महिला): 18 से 30 साल।
  • आरक्षण: एसटी (ST) वर्ग को 5 साल और ओबीसी (OBC) को 3 साल की छूट सरकारी नियमानुसार मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

  1. शारीरिक मानक एवं सहनशक्ति परीक्षण (PM&ET): यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है। इसमें कद, छाती, दौड़ और लंबी कूद का परीक्षण होता है।
  2. लिखित परीक्षा (Written Exam): आखिरी मेरिट सूची मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  3. ट्रेड टेस्ट (Trade Test): तकनीकी या कौशल आधारित पदों (जैसे रसोइया, नाई, ड्राइवर) के लिए।
  4. डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन एवं मेडिकल टेस्ट: आखिरी सिलेक्शन पहले मेडिकल टेस्ट और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की जांच।

फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट

फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट में सफल होना जरूरी है। पुरुषों और महिलाओं के लिए मानक अलग-अलग हैं:



  • दौड़ (पुरुष): 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में।
  • दौड़ (महिला): 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में।
  • कद: सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम कद 168 सेमी और महिलाओं के लिए 155 सेमी (एसटी वर्ग को छूट)।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष): 100 रुपए
  • महिला / एसटी / दिव्यांग / भूतपूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं (Exempted)
  • भुगतान मोड: नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक पोर्टल erecruitment.andamannicobar.gov.in पर जाएं।
  • "New Registration" पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में शैक्षणिक विवरण और पद की प्राथमिकता भरें।
  • अपनी पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को 'Final Submit' करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर लें।

ये खबरें भी पढ़ें...



UPCISB Recruitment 2026: क्लर्क, जूनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 2085 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



PCMC Recruitment 2026: ITI पास युवाओं के लिए 407 पदों पर निकली भर्ती



क्या आप भी करते हैं Axis Bank में काम, तो ये खबर पढ़कर लग सकता है झटका



ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन शुरू, बिना देरी किए ऐसे भरें फॉर्म



Tags:
  • sarkari naukri
  • नई भर्ती
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026