Goverment Jobs: सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का मौका, ऐसा होगा सिलेक्शन

Manya Jain | May 28, 2026, 17:46 IST
Goverment Jobs
आंध्र यूनिवर्सिटी ने 19 सरकारी विश्वविद्यालयों में 1,523 प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 8 जून है और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए CBT परीक्षा 22 जून को होगी।

आंध्र यूनिवर्सिटी ने राज्य के 19 सरकारी विश्वविद्यालयों के लिए एक बड़ा भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस अभियान के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के कुल 1 हजार 523 पदों को भरा जाएगा।



इस भर्ती (govt jobs 2026) ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) 22 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। नेट/स्लेट (NET/SLET) या पीएचडी (Ph.D.) योग्यता रखने वाले अधिकतम 44 साल तक के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।



पदों की जानकारी

कुल 1,523 पदों को अलग-अलग शैक्षणिक श्रेणियों और शिक्षण स्तरों के आधार पर विभाजित किया गया है। इसमें से 1,244 पद बिल्कुल फ्रेश और नियमित हैं, जबकि 279 पद पिछले वर्षों के बैकलॉग को भरने के लिए रखे गए हैं:



  • असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor): 1020 पद (सबसे अधिक नियुक्तियां इसी पद पर होंगी)
  • एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor): 334 पद
  • लेक्चरर (Lecturer - RGUKT): 104 पद
  • प्रोफेसर (Professor): 63 पद
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन (Assistant Librarian): 02 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता

  • आवेदक के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (Master’s Degree) होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार का UGC-NET / CSIR-NET या आंध्र प्रदेश का APSET / APSLET पास होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नियमों के तहत पीएचडी (Ph.D.) की है, उन्हें नेट परीक्षा से छूट मिलेगी।

2. एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के लिए योग्यता

  • इन उच्च पदों के लिए संबंधित विषय में पीएचडी (Ph.D.) डिग्री होना अनिवार्य है। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए न्यूनतम 8 वर्ष और प्रोफेसर पद के लिए 10 वर्ष का शिक्षण या रिसर्च का अनुभव (Experience) होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क और आयु सीमा

  • अधिकतम आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए 44 वर्ष (आयु की गणना नियमों के अनुसार होगी)।
  • आयु में छूट (Age Relaxation): एससी, एसटी, बीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 5 वर्ष तथा दिव्यांगों (PwBD) को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए शुल्क: 2 हजार 500
  • एससी / एसटी / दिव्यांग (PwBD) के लिए शुल्क: 2 हजार
  • ओसीआई (OCI) विदेशी नागरिक उम्मीदवारों के लिए: 4200/- (50 USD)

चयन प्रक्रिया

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए

इसके चयन में सबसे पहले आवेदनों की स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) देना होगा, जो 22 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के शैक्षणिक स्कोर (Academic Score) का मूल्यांकन होगा और अंत में इंटरव्यू (Interview) के आधार पर फाइनल मेरिट बनेगी।



एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद के लिए

इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनके रिसर्च स्कोर, अकादमिक रिकॉर्ड और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग करके किया जाएगा।



सैलरी

  • असिस्टेंट प्रोफेसर (शुरुआती): लेवल 10 के तहत 57 हजार 700 से 1 लाख 82 हजार 400 प्रति माह।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल): लेवल 11 के तहत 68 हजार 900 से 2 लाख 5 हजार 500 प्रति माह।
  • एसोसिएट प्रोफेसर: लेवल 13A के तहत 1 लाख 31 हजार 400 to 2 लाख17 हजार 100 प्रति माह।
  • प्रोफेसर: लेवल 14 के तहत 1 लाख 44 हजार 200 से 2 लाख 18 हजार 200 प्रति माह।

ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक भर्ती पोर्टल Click here पर जाएं।
  • अपनी चालू ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • लॉगिन करने के बाद अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी और फैकल्टी पद का चयन करें।
  • फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें।

Apply Link: Click here



Detailed Notification PDF: Click here



Short Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...



MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट



UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने निकाली 644 पदों पर भर्ती



हाई कोर्ट में नौकरी: क्लर्क के 1265 पदों पर सरकारी नौकरी, 23 जून 2026 तक आवेदन



UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



Tags:
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • प्रोफेसर
  • एसोसिएट प्रोफेसर
  • govt jobs
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026