आंगनबाड़ी भर्ती 2025: 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी, जल्दी आवेदन करें

Kaushiki | Apr 20, 2025, 16:22 IST
anganwadi-bharti-2025
आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में कार्यकर्ता और सहायिका के पदों की नियुक्ति होगी। योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के साथ-साथ सामाजिक सेवा का अवसर भी मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2025 है।

आंगनबाड़ी भर्ती 2025: एकीकृत बाल विकास मिशन योजना (ICDS) के तहत तमिलनाडु राज्य के विभिन्न जिलों में बाल देखभाल केंद्रों (आंगनबाड़ी) में 7783 पदों पर भर्ती निकाली गई है।आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के तहत 7 हजार 7 सौ 83 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की जाएगी।



यह भर्ती खासतौर पर महिलाओं के लिए है, जो 10वीं-12वीं पास हैं और बाल देखभाल से जुड़ी सेवाओं में रुचि रखती हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने का यह एक शानदार मौका है, जहां सरकारी नौकरी के साथ-साथ सामाजिक सेवा का अवसर भी मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2025 है।



ये खबर भी पढ़ें... Sarkari Naukri : सरकारी विभाग में कंसल्टेंट पदों पर भर्ती, जाने अप्लाई की लास्ट डेट



वेतन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए मासिक वेतन 7 हजार 7 सौ रुपए और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 41 सौ रुपए तय किया गया है। हालांकि, कुछ स्थानों पर यह वेतन थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन यह न्यूनतम वेतन सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।



आवेदन के लिए योग्यता

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: 12वीं पास महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
  • आंगनबाड़ी सहायिका: 10वीं पास महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।

ऐज लिमिट

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता:



  • सामान्य वर्ग: 25 से 35 वर्ष
  • एससी/एसटी/विधवा/निराश्रित: 25 से 40 वर्ष
  • विकलांग: 25 से 38 वर्ष

आंगनबाड़ी सहायिका:



  • सामान्य वर्ग: 20 से 40 वर्ष
  • एससी/एसटी/विधवा/निराश्रित: 20 से 45 वर्ष
  • विकलांग: 20 से 43 वर्ष

ये खबर भी पढ़ें... Police Jobs 2025: इस राज्य में निकली सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी



जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC)
  • 10वीं और 12वीं के अंक प्रमाण पत्र
  • परिवार कार्ड/आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
  • वोटर आईडी कार्ड
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • विधवाओं के लिए पति की मृत्यु प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया

  • इच्छुक उम्मीदवार www.icds.tn.gov.in वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र को भरकर और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बाल विकास योजना कार्यालय में जमा करना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2025 है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन समय रहते पूरा करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें...



Bihar Sarkari Naukri : बिहार में स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड में निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन



APSSB Recruitment : इस राज्य के स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड में भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन



आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | jobs news | जॉब्स न्यूज | जॉब्स



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • तमिलनाडु
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
  • jobs news
  • आंगनबाड़ी
  • जॉब्स
  • आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती
  • जॉब्स न्यूज
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025