हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 102 पदों पर भर्ती की कल आखिरी तारीख

Rahul Garhwal | Apr 14, 2024, 16:19 IST
April 15 is the last date for recruitment to 102 posts in Hindustan Petroleum
अगर आपने हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 102 पदों पर भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है तो आपके पास आखिरी मौका है। 15 अप्रैल आवेदन की आखिरी तारीख है।

HPCL Recruitment Last Date 15 April


JAIPUR. HPCL ( हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ) राजस्थान ने 102 पदों पर वैकेंसी निकाली है। अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी करिए, क्योंकि 15 अप्रैल अप्लाई करने की आखिरी तारीख है। आप HPCL राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर hrrl.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।



क्वालिफिकेशन



मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा/बीएससी



एज लिमिट



  • उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन फीस



  • जनरल, OBC, EWS - 1000 + 180 रुपए GST
  • SC, ST, PWD - कोई फीस नहीं

कितनी मिलेगी सैलरी ?



चयनित कैंडिडेट्स को पदों के अनुसार 30 हजार रुपए से लेकर 2 लाख 20 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी।



कैसे होगा सिलेक्शन ?



  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
  • स्किल टेस्ट
  • इंटरव्यू

ये खबर भी पढ़िए..



इस राज्य के पंचायती राज विभाग में वैकेंसी, जानें कब से कर सकेंगे अप्लाई



कैसे करें अप्लाई ?



  • HPCL राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट hrrl.in पर जाइए।
  • करियर सेक्शन में CURRENT OPENINGS में जाकर भर्ती से संबंधित बॉक्स में Click here to Apply लिंक पर क्लिक करिए।
  • अगले पेज पर आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है, उस पर क्लिक करिए।
  • यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करिए।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकालकर रखिए।

Hindustan Petroleum Corporation Limited | Hindustan Petroleum Corporation Limited Recruitment | Government Job | New Government Job | हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती | हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती आखिरी तारीख 15 अप्रैल | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • Hindustan Petroleum Corporation Limited
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • hpcl Recruitment
  • New Government Job
  • नई सरकारी नौकरी
  • Hindustan Petroleum Corporation Limited Recruitment
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती
  • HPCL Recruitment Last Date 15 April
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती आखिरी तारीख 15 अप्रैल