APSSB CGL Recruitment: 122 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ग्रेजुएशन पास युवाओं करें अप्लाई
Latest Sarkari Naukri. अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने नई भर्ती निकाली है। स्नातक पास युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ। कुल 122 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां होंगी।
आवेदन करने की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो गई। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 19 मई आखिरी तारीख है। इसमें सैलरी काफी अच्छी और आकर्षक रखा गया है। लेवल-5 के तहत बेहतरीन सैलरी दी जाएगी।
सरकारी नौकरी (govt jobs 2026) पाने का यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://npsc.nagaland.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन करें।
पदों की जानकारी
- अपर डिवीजन क्लर्क (UDC): 88 पद (सर्वाधिक रिक्तियां)
- पर्सनल असिस्टेंट (Steno Gr-III): 30 पद
- लाइब्रेरियन (Librarian): 02 पद
नोट: पदों की संख्या अस्थायी है और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है। इसमें दिव्यांगजनों (PwD) और पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए क्षैतिज आरक्षण भी लागू है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- पर्सनल असिस्टेंट: स्नातक डिग्री (Bachelor’s Degree) + स्टेनोग्राफी में डिप्लोमा।
- अपर डिवीजन क्लर्क (UDC): स्नातक डिग्री (Bachelor’s Degree) + मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा (DCA)।
- लाइब्रेरियन: स्नातक डिग्री + लाइब्रेरी साइंस में डिग्री या डिप्लोमा।
2. आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 35 साल (आवेदन की अंतिम तिथि तक)
- छूट: APST (अरुणाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति) उम्मीदवारों को 5 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 से 15 साल की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा
स्किल टेस्ट
पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी प्रोफिशिएंसी टेस्ट पास करना होगा। इसमें 80 शब्द प्रति मिनट की गति से डिक्टेशन और 45 मिनट में ट्रांसक्रिप्शन (अंग्रेजी) शामिल है। यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।
लिखित परीक्षा
- सामान्य जागरूकता (General Awareness): 50 अंक
- तर्कशक्ति (Reasoning Ability): 50 अंक
- अंकगणितीय क्षमता (Arithmetic Ability): 50 अंक
- अंग्रेजी भाषा (English Language): 50 अंक
आवेदन शुल्क
- सामान्य (UR) उम्मीदवार: 200 रुपए
- APST उम्मीदवार: 150 रुपए
- दिव्यांगजन (PwD): शुल्क से मुक्त (Exempted)
- भुगतान मोड: केवल ऑनलाइन।
आवेदन कैसे करें?
- APSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.apssb.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Combined Graduate Level Examination 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नए यूजर हैं, तो बुनियादी विवरण देकर पंजीकरण (Registration) करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- जरूरी डाक्यूमेंट जैसे फोटो (50-100 KB) और हस्ताक्षर (10-50 KB) अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म का 'Preview' देखें और सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें...
NPSC Vacancy 2026: NET और PhD पास युवाओं के लिए खुशखबरी, 12 मई से आवेदन शुरू
AMC Vacancy 2026: नगर निगम में निकली सरकारी नौकरी
SSB GD Constable 2026: स्पोर्ट्स कोटे में 404 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
GMRC Vacancy 2026: 383 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 28 मई है लास्ट डेट