APSSB Recruitment 2025 : सरकारी विभाग में चाहिए नौकरी, तो 27 मार्च से पहले करें आवेदन

Manya Jain | Mar 26, 2025, 12:59 IST
AP LDC, JSA Recruitment
सभी युवाओं का सपना सरकारी नौकरी का होता है। लेकिन काम एजुकेशन क्वालफिकेशन की वजह से सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती है। ऐसे में मात्र 12 वीं पास युवाओं के लिए APSSB सरकारी नौकरी का मौका लेकर आया है।

APSSB Recruitment 2025 : अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (APSSB) ने संयुक्त लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (CLDCE) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 129 पद भरे जाएंगे, जिनमें LDC (लोअर डिवीजन क्लर्क), JSA (जूनियर सचिवालय सहायक) और ड्राइवर के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 मार्च तकapssb.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।



AP LDC, JSA Recruitment 2025


पदों की जानकारी

अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (APSSB) ने ग्रुप 'C' पदों के लिए CLDCE परीक्षा का आयोजन किया है। इसमें LDC, JSA और ड्राइवर जैसे पदों के लिए कुल 129 पद भरे जाएंगे ।



एलिजिबिलिटी

  • उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 38 साल होनी चाहिए।
  • शैक्षिक योग्यता के अनुसार, उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें...Indian Post Recruitment 2025 : भारतीय डाक विभाग में मिलगी जॉब, जल्द करें आवेदन



चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।



नौकरी का स्थान

यह भर्ती अरुणाचल प्रदेश में की जाएगी।



यह खबर भी पढ़ें...RRB ALP Recruitment : रेलवे में नौकरी की कर रहें हैं तैयारी, इस लिंक से करें आवेदन



आवेदन शुल्क

  • APST उम्मीदवारों को 150 रुपए का शुल्क देना होगा।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपए का शुल्क देना होगा।
  • PwBD (प्यूनिशेबल विथ बेंचमार्क डिसएबिलिटीज) उम्मीदवारों को शुल्क में छूट मिलेगी।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को APSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 27 मार्च है।



यह खबर भी पढ़ें...OIL Recruitment 2025 : इंडियन ऑयल में निकली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन



आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटapssb.nic.inपर जाएं।
  • "APSSB LDCE भर्ती 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो पहले रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।

APSSB LDC Apply Online 2025 Link



APSSB Group C Notification 2025 PDF



thesootr links

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • govt job alert
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • govt job
  • sarkari naukri
  • govt job exam
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025