सरकारी नौकरी का मौका: बैंक ऑफ बड़ौदा SO भर्ती, 21 मार्च तक आवेदन करें

Manya Jain | Mar 16, 2025, 19:52 IST
bank of baroda job 2025
बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। 518 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर। इच्छुक उम्मीदवार अब bankofbaroda.in पर आवेदन करें।

Bank of Baroda Vacancy 2025 : बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2025 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती की आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 21 मार्च 2025 कर दिया है। कई उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक और सुनहरा मौका है। इस भर्ती में 518 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइटbankofbaroda.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।



पद की जानकारी

स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)



आयु सीमा

  • 22 से 43 साल के बीच होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...Agniveer Bharti 2025 : 10वीं पास युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का शानदार मौका



चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन परीक्षा: यह परीक्षा पहले चरण में होगी।
  • मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन: उम्मीदवारों की मानसिक स्थिति की जांच की जाएगी।
  • ग्रुप डिस्कशन: एक समूह में उम्मीदवारों के विचार और प्रदर्शन को देखा जाएगा।
  • पर्सनल इंटरव्यू: चयनित उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...MPESB Recruitment 2025 : एमपी में 1 लाख सैलरी वाली सरकारी नौकरी, आवेदन का आखिरी मौका



आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों को 600 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, PWD और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपए का शुल्क देना होगा।



ये खबर भी पढ़िए...BOI Recruitment 2025 : सरकारी बैंक में मिलेगी नौकरी, ग्रेजुएट्स के लिए अच्छा मौका



आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहलेआधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाएं और "Career" विकल्प को सर्च करें।
  • "Current Opportunities" पर क्लिक करें।
  • यहां भर्ती का लिंक मिलेगा, उस पर "Apply Now" पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर विभाग का चयन करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद क्रेडेंशियल्स के जरिए लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना न भूलें।

FAQ

  1. Bank of Baroda SO Recruitment के लिए आवेदन कैसे करें?
    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  2. BOB SO Recruitment में चयन प्रक्रिया क्या है?
    BOB SO भर्ती में चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी: ऑनलाइन परीक्षा, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू।
  3. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
    जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों को 600 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, PWD और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपए का शुल्क देना होगा।

FAQ

  1. Bank of Baroda SO Recruitment के लिए आवेदन कैसे करें?
    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  2. BOB SO Recruitment में चयन प्रक्रिया क्या है?
    BOB SO भर्ती में चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी: ऑनलाइन परीक्षा, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू।
  3. BOB SO Recruitment के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
    जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों को 600 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, PWD और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपए का शुल्क देना होगा।


thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • Bank Of Baroda
  • बैंक में नौकरी
  • job in bank of baroda
  • Bank of Baroda Recruitment
  • Bank of Baroda Job Salary
  • सरकारी बैंक में नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025